एशिया कप में सुपर-4 के आखिरी मैच में बांग्लादेश से 6 रन से हारा भारत, शुभमन गिल ने बनाए 121 रन, शाकिब अल हसन बने मैन ऑफ द मैच

Rahul Garhwal | Sept 16, 2023, 24:00 IST
Share
एशिया कप में सुपर-4 के आखिरी मैच में बांग्लादेश से 6 रन से हारा भारत, शुभमन गिल ने बनाए 121 रन, शाकिब अल हसन बने मैन ऑफ द मैच
एशिया कप में सुपर-4 के आखिरी मैच में बांग्लादेश से 6 रन से हारा भारत, शुभमन गिल ने बनाए 121 रन, शाकिब अल हसन बने मैन ऑफ द मैच

एशिया कप में सुपर-4 के आखिरी मैच में बांग्लादेश से भारत 6 रन से हार गया। शाकिब अल हसन मैन ऑफ द मैच रहे।

स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप में सुपर-4 के आखिरी मैच में बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हरा दिया। शुभमन गिल का शतक बेकार गया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन मैन ऑफ द मैच रहे। इस हार से भारत को कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि भारत पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल होगा।

बांग्लादेश ने दिया था 266 रन का टारगेट

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए। इसके जवाब में भारत 49.5 ओवर में 259 रन पर ऑलआउट हो गया और 6 रन से मैच हार गया। भारत की ओर से शुभमन गिल ने शतक लगाया। उन्होंने 121 रन बनाए। इस पारी में 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। ये गिल के वनडे करियर की पांचवीं सेंचुरी है। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर ने 3, तंजिम और मेंहदी हसन ने 2-2 और शाकिब अल हसन ने 1 विकेट लिया।

शाकिब अल हसन का दोहरा प्रदर्शन

कप्तान शाकिब अल हसन ने 80 रन की पारी खेली। तौहिद ने 54 रन बनाए। नसुम अहमद 44 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 3, मोहम्मद शमी ने 2 और प्रसिद्ध, अक्षर, जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।

रोहित शर्मा ने आजमाई थी बेंच स्ट्रेंथ

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया था। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज और कुलदीप को आराम दिया गया था। टीम में 5 बदलाव हुए थे। तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया था।

Tags:
  • रोहित शर्मा
  • rohit sharma
  • asia cup
  • india vs bangladesh
  • bangladesh beat india
  • shakib al hassan
  • एशिया कप
  • भारत-बांग्लादेश
  • बांग्लादेश ने भारत को हराया
  • शाकिब अल हसन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा