श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 में सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों में ठोका शतक, T-20 में सूर्या का तीसरा शतक

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 में सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों में ठोका शतक, T-20 में सूर्या का तीसरा शतक

स्पोर्ट्स डेस्क. टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। सूर्यकुमार यादव का ये टी-20 में तीसरा शतक है। सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 45 गेंदों में शतक लगाया। सूर्यकुमार यादव टी-20 में बाबर आजम और लोकेश राहुल को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों के नाम टी-20 में 2-2 शतक हैं। सूर्यकुमार यादव से आगे सिर्फ रोहित शर्मा हैं जो टी-20 में 4 शतक लगा चुके हैं।



सूर्या का भारत के लिए दूसरा तेज शतक



श्रीलंका के खिलाफ राजकोट के मैदान में उतरे सूर्यकुमार यादव ने 45 बॉल में शतक जमाया। यह उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक है। टी-20 करियर में उनसे ज्यादा शतक भारत के ही रोहित शर्मा ने जड़े हैं। रोहित के नाम टी-20 में 4 शतक हैं। सूर्या ने भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक भी जमाया। उनसे पहले रोहित शर्मा ये कारनामा ने 35 बॉलों में ही कर चुके हैं।



पिछले साल भी सूर्यकुमार ने मचाया था धमाल



साल 2022 सूर्यकुमार यादव के लिए शानदार गुजरा। सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। वे दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बने। सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया। सूर्यकुमार यादव ने इस साल 16 वनडे खेले और उन्होंने 384 रन बनाए। वहीं 42 टी-20 में 778 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने टी-20 में 2 शतक और 12 फिफ्टी लगाई। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भी सूर्यकुमार यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। वे टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के मामले में दूसरे नंबर पर रहे।



ये खबर भी पढ़िए..



सूर्यकुमार के शतक की बदौलत भारत ने 91 रन से जीता तीसरा टी-20, लगातार 5वीं सीरीज जीती टीम इंडिया



2022 में सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री से बनाए 832 रन



सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल टी-20 में 1 हजार 164 रन बनाए। इसमें से 832 रन उन्होंने बाउंड्री से बनाए। सूर्यकुमार अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वे मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हैं। सूर्यकुमार ने 31 मैचों की 31 पारियों में 46.56 की औसत से 1164 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने 2 शतक और 9 फिफ्टी लगाई थी। सूर्यकुमार यादव ने 106 चौके और 68 छक्के लगाए थे। सूर्यकुमार पिछले साल 2 बार टी-20 में जीरो पर आउट हुए थे।


india vs sri lanka सूर्यकुमार यादव का टी-20 में तीसरा शतक सूर्यकुमार यादव का शतक भारत और श्रीलंका तीसरा टी-20 Suryakumar Yadav 3rd century in t-20 Suryakumar Yadav century india and sri lanka 3rd t-20