ड्राइवर के बेटे मंगेश यादव को RCB ने 5.20 करोड़ में खरीदा, MP T20 लीगने बदली किस्मत।

Aman Vaishnav | Dec 17, 2025, 12:10 IST
Share
Aman vaishnav (76)
Aman vaishnav (76)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मध्य प्रदेश के लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर ऑलराउंडर मंगेश यादव को 5.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। आइए जानते हैं मंगेश यादव की पूरी क्रिकेट कहानी, जिसने RCB को उन्हें अपनी टीम में लेने पर मजबूर किया।

पांढुर्णा के मंगेश यादव आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुने उन्हें 5.20 करोड़ में खरीदा है। एक कार ड्राइवर के बेटे मंगेश यादव का बेस प्राइस मात्र 30 लाख रुपए था।

लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर ऑलराउंडर मंगेश के सिलेक्शन से उनके गांव रेमंड बोरगांव में जश्न का माहौल है। हाल ही में मंगेश ने मध्य प्रदेश टी20 लीग में शानदार भी प्रदर्शन किया था।

WEB STORY
WEB STORY

ड्राइवर के बेटे का IPL में सिलेक्शन

👉 मंगेश यादव को IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में RCB ने 5.20 करोड़ रुपए में खरीदा।

👉 पांढुर्णा जिले के रहने वाले मंगेश यादव एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं।

👉 कार ड्राइवर के बेटे मंगेश यादव ने अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग की शुरुआत नोएडा से की थी।

👉 IPL में सिलेक्शन का मेन कारण उनका मध्य प्रदेश टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन रहा।

👉 मंगेश ने मध्यप्रदेश की अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में 8 मैचों में 18 विकेट लेकर अपनी शानदार गेंदबाजी दिखाई।

ये खबर भी पढ़िए: IPL 2026 नीलामी: KKR ने कैमरन ग्रीन पर खर्च किए 25.20 करोड़, RCB ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ में खरीदा

नोएडा से क्रिकेट की शुरुआत

मंगेश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बोरगांव के लिटिल स्टेप स्कूल से 12वीं तक पूरी की। अपने क्रिकेट के सपने को आगे बढ़ाने के लिए वह फिर नोएडा चले गए। मंगेश एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। मंगेश न सिर्फ तेज गेंदबाजी करते हैं, बल्कि लोअर ऑर्डर में आकर तेजी से बड़े शॉट लगाने की क्षमता भी रखते हैं।

ये खबर भी पढ़िए: कितनी बार हो सकती है किक्रेट में रिटायरमेंट से वापसी? क्रिकेटर्स और फैंस के बीच उठ रहे हैं सवाल

मध्य प्रदेश लीग का प्रदर्शन

IPL ऑक्शन में मंगेश का चयन इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अब तक केवल दो ही टी20 मुकाबले खेले हैं। उनकी प्रतिभा को सबसे पहले मध्य प्रदेश टी20 लीग में पहचान मिली।

मंगेश यादव ने ग्वालियर में आयोजित एमपीटी20 लीग 2025 में ग्वालियर चीता के लिए खेलते हुए गेंदबाजी से धमाल मचाया था। उन्होंने 6 मैच में 12 के औसत और 8 की इकोनॉमी से 14 विकेट अपने नाम किए थे। तीन बार उन्होंने पारी में 4 या उससे ज्यादा विकेट लिए थे।

ये खबर भी पढ़िए: क्रिकेट के भगवान का बेटा अर्जुन तेंदुलकर रणजी में एमपी के सामने हुआ फ्लॉप, दो पारियों में बनाया केवल एक रन

Aman vaishnav
Aman vaishnav

ये खबर भी पढ़िए: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल हुईं ग्वालियर की स्पिनर वैष्णवी शर्मा

एमपी अंडर-23 ट्रॉफी में चमके

मंगेश यादव का मध्यप्रदेश की अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन रहा था। इसमें उन्होंने 8 मैच में 23.44 के औसत और 5.27 के औसत से 18 विकेट लिए थे। इसमें एक बार पारी में 5 विकेट भी शामिल थे। IPL auction | Indian Premier League | Royal challengers bengluru

Tags:
  • IPL auction
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • Indian Premier League
  • Royal challengers bengluru
  • मंगेश यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा