ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने नेमार, महान फुटबॉलर पेले का रिकॉर्ड तोड़ा

Rahul Garhwal | Sept 09, 2023, 24:00 IST
Share
ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने नेमार, महान फुटबॉलर पेले का रिकॉर्ड तोड़ा
ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने नेमार, महान फुटबॉलर पेले का रिकॉर्ड तोड़ा

Brazil के लिए highest goal करने वाले फुटबॉलर बने Neymar Football News

स्पोर्ट्स डेस्क. ब्राजील के फुटबॉलर नेमार ने इतिहास रच दिया। वे ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महान फुटबॉलर पेले का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पेले के नाम 77 गोल हैं और नेमार के 79 गोल हो गए हैं। नेमार ब्राजील के ऑलटाइम टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं।

पेले ने 92 मैचों में किए थे 77 गोल

ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले ने 1957 से 1971 के बीच 92 मैच खेले और 77 गोल किए। नेमार 125वें मैच में पेले से आगे निकल पाए। उन्होंने इस मैच में 2 गोल किए। नेमार के नाम 79 गोल हो गए हैं। पेले का पिछले साल दिसंबर में 82 साल की उम्र में निधन हो गया था।

ब्राजील ने बोलीविया को 5-1 से हराया

ब्राजील ने बोलीविया को 5-1 से हरा दिया। इस मैच में नेमार ने 2 गोल किए। 17वें मिनट में नेमार ने एक पेनल्टी मिस की, जिसे बोलीविया के गोलकीपर बिली विस्कारा ने बचाया था। ब्राजील के लिए नेमार 61वें और 90+3वें मिनट में गोल किए। रोड्रिगो ने 24वें और 53वें मिनट में गोल किए। वहीं बोलीविया के लिए एक गोल विक्टर अब्रेगो ने 78वें मिनट में किया।

ये खबर भी पढ़िए..

श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रन से हराया, समारविक्रमा की धुआंधार पारी, मेंडिस ने फिर हाफ सेंचुरी जमाई

अर्जेंटीना ने इक्वाडोर को दी शिकस्त

फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में अर्जेंटीना ने इक्वाडोर को 1-0 से शिकस्त दी। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने शानदार खेल दिखाया। मेसी की फ्री-किक से अर्जेंटीना ने इक्वाडोर को 1-0 से हरा दिया।

Tags:
  • Brazil
  • Neymar
  • Neymar most goals
  • Neymar broke Pele record
  • Bolivia defeat
  • ब्राजील
  • नेमार
  • नेमार के सबसे ज्यादा गोल
  • नेमार ने पेले का रिकॉर्ड तोड़ा
  • बोलीविया की हार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा