वर्ल्ड कप टीम में चोटिल अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका, 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पहला मैच

Rahul Garhwal | Sept 29, 2023, 24:00 IST
Share
वर्ल्ड कप टीम में चोटिल अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका, 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पहला मैच
वर्ल्ड कप टीम में चोटिल अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका, 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पहला मैच

वर्ल्ड कप टीम में चोटिल अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया गया है। भारत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा।

स्पोर्ट्स डेस्क. वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन चोटिल अक्षर पटेल की जगह लेंगे। अक्षर चोट से रिकवर नहीं हो पाए हैं। उन्हें पूरी तरह ठीक होने में 3-4 हफ्ते का वक्त लगेगा। अक्षर एशिया कप में सुपर-4 के मैच में चोटिल हुए थे। वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

सुंदर भी थे रेस में, अश्विन के अनुभव को प्राथमिकता

अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद आशंका थी कि वे वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। वॉशिंगटन सुंदर भी रेस में थे, लेकिन अश्विन के अनुभव को प्राथमिकता दी गई। 37 साल के अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैच खेले और 4 विकेट अपने नाम किए। उनके प्रदर्शन को देखते हुए अश्विन की वर्ल्ड कप टीम में एंट्री लगभग तय मानी जा रही थी।

2011 और 2015 के वर्ल्ड कप खेले चुके हैं अश्विन

टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन का अनुभव फायदेमंद साबित होगा। वे 2011 और 2015 में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। 2019 की वर्ल्ड कप टीम में अश्विन का सेलेक्शन नहीं हुआ था।

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

Tags:
  • World Cup
  • वर्ल्ड कप
  • Team India
  • टीम इंडिया
  • Axar Patel out
  • Ravichandran Ashwin
  • Ashwin gets a chance in place of Axar
  • अक्षर पटेल बाहर
  • रविचंद्रन अश्विन
  • अक्षर की जगह अश्विन को मौका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा