इंदौर वनडे में दिखा अजीब नजारा, आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ओवर में 2 बार आउट हुए श्रेयस अय्यर! जानें क्या है माजरा
BP Shrivastava | Sept 24, 2023, 24:00 IST
इंदौर वनडे में दिखा अजीब नजारा, आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ओवर में 2 बार आउट हुए श्रेयस अय्यर! जानें क्या है माजरा
भारतीय पारी के 31वें ओवर में अजीब नजारा देखने को मिला। हुआ यूं कि टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज सीन एबॉट के 31वें ओवर में 2 बार आउट हुए।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा है। होलकर स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शतक जमाया। वहीं, भारतीय पारी के 31वें ओवर में अजीब नजारा देखने को मिला। हुआ यूं कि टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज सीन एबॉट के 31वें ओवर में 2 बार आउट हुए।
एबॉट के 31वें ओवर में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया के 31वां ओवर करने तेज गेंदबाज सीन एबॉट आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने शॉट हवा में खेला, जिसके बाद फॉलो थ्रू में सीन एबॉट ने कैच पकड़ा। इसके बाद मैदानी अंपायर ने श्रेयस अय्यर को आउट करार दिया। श्रेयस अय्यर आउट होने के बाद मैदान से बाहर चले गए। वहीं, श्रेयस अय्यर की जगह केएल राहुल बल्लेबाजी करने मैदान पर आ चुके थे, लेकिन इसके बाद थर्ड अंपायर ने पाया कि सीन एबॉट ठीक से कैच नहीं पकड़ पाए। सीन एबॉट के कैच लपकने के बाद गेंद जमीन को छू गई।
... फिर दूसरी बार आउट हुए श्रेयस अय्यर
थर्ड अंपायर द्वारा रिप्ले देखने के बाद साफ हो गया कि गेंद जमीन को छू गई थी। इसके बाद थर्ड अंपायर ने श्रेयस अय्यर को नॉट आउट करार दिया। 'डगआउट' से श्रेयस अय्यर फिर बल्लेबाजी करने मैदान में आए, लेकिन श्रेयस अय्यर की पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। दोबारा क्रीज पर आने के बाद श्रेयस अय्यर ने चौका जड़ा, लेकिन इसके बाद एबॉट की अगली गेंद पर आउट हो गए। इस तरह श्रेयस अय्यर सीन एबॉट के ओवर में 2 बार आउट हुए। हालांकि, श्रेयस अय्यर ने आउट होने से पहले सेंचुरी पूरी कर ली थी। श्रेयस अय्यर ने 90 गेंदों पर 105 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के जड़े। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 200 रन की पार्टनरशिप हुई।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari