भारत ने जीती लंका, बना आठवीं बार एशिया कप चैंपियन, सिराज ने गेंदबाजी में लगाया 'छक्का', वनडे में तीसरे सबसे कम स्कोर पर श्रीलंका ढेर

BP Shrivastava | Sept 17, 2023, 24:00 IST
Share
भारत ने जीती लंका, बना आठवीं बार एशिया कप चैंपियन, सिराज ने गेंदबाजी में लगाया 'छक्का', वनडे में तीसरे सबसे कम स्कोर पर श्रीलंका ढेर
भारत ने जीती लंका, बना आठवीं बार एशिया कप चैंपियन, सिराज ने गेंदबाजी में लगाया 'छक्का', वनडे में तीसरे सबसे कम स्कोर पर श्रीलंका ढेर

एशिया कप 2023 के फाइनल में रविवार, 17 सितंबर को भारत ने आसानी से श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। भारत ने इस जीत के साथ 8वीं बार एशिया कप पर कब्जा कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर ढेर हो गई।

स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2023 के फाइनल में रविवार, 17 सितंबर को भारत ने आसानी से श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। भारत ने इस जीत के साथ ही 8वीं बार एशिया कप पर कब्जा कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद भारतीय ओपनर ईशान किशन (23) और शुभमन गिल (27) ने 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो मोहम्मद सिराज (7-1-21-6) बने हैं। जिन्होंने 21 रन देकर 6 विकेट झटके हैं। हार्दिक पंड्या ने 14 गेंदों में तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका की बल्लेबाजी को ढहाने की शुरुआत की। एशिया कप का फाइनल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।

भारत ने टारगेट चेज करने के रिकॉर्ड में भी किया सुधार

इस जीत के साथ ही भारत ने टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड भी सुधारा है। टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 37 गेंदों में जीत दर्ज की है। पिछला रिकॉर्ड 69 गेंदों का था। जो कन्या के खिलाफ 2001 में बनाया था यानी 69 गेंदों में मैच जीता था।

भारत ने वनडे फाइनल में दूसरी बार 10 विकेट से दर्ज की जीत

वनडे क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया ने दूसरी बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में 10 विकेट से जीत दर्ज की है। इससे पहले 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ फाइनल मैच में मिले 197 रनों के टारगेट को बिना किसी नुकसान के हासिल किया था। इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। जिसने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी के मैदान पर 118 रनों का लक्ष्य बिना किसी नुकसान के हासिल किया था। वहीं तीसरे नंबर पर अब टीम इंडिया है जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में जीत हासिल करते हुए अपनी जगह को बनाया है।

सबसे ज्यादा गेंदे शेष रहते हुए जीत का बनाया रिकॉर्ड

भारतीय टीम अब किसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा गेंदे शेष रहते हुए जीत हासिल करने के मामले में पहले स्थान पर है। टीम इंडिया ने इस मैच को 263 गेंदें शेष रहते हुए अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम पर था, जब उन्होंने सिडनी के मैदान पर साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 226 गेंदें शेष रहते हुए जीत हासिल की थी। हालांकि इससे पहले टीम इंडिया ने 2001 में 231 गेंदें रहते केन्या को हराया था।

श्रीलंका के नाम सबसे कम रन बनाने का एक और अनचाहा रिकॉर्ड

श्रीलंका ने वनडे में खुद का सबसे कम रन बनाने का एक और अनचाहा रिकॉर्ड बना लिया। इससे पहले श्रीलंका और पाकिस्तान के नाम सबसे कम 43 रन बनाने का रिकॉर्ड है। अब सबसे कम रन बनाने के मामले में श्रीलंका ने भारत (54) का रिकॉर्ड एक बार फिर तोड़ दिया है।



वनडे में सबसे कम स्कोर बनने में श्रीलंका टॉप पर

13467890.jpg
13467890.jpg


Tags:
  • Sports News
  • स्पोर्ट्स न्यूज़
  • Cricket News
  • BCCI
  • बीसीसीआई
  • क्रिकेट समाचार
  • Asia Cup 2023 final
  • Sri Lanka all out for 50
  • एशिया कप 2023 के फाइनल
  • श्रीलंका 50 रन पर ढेर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा