T-20 वर्ल्डकप: भारत के पूर्व कप्तान धोनी मेंटर की भूमिका के लिए नहीं लेंगे कोई फीस

author-image
एडिट
New Update
T-20 वर्ल्डकप: भारत के पूर्व कप्तान धोनी मेंटर की भूमिका के लिए नहीं लेंगे कोई फीस

आईपीएल (IPL) खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय टीम T-20 वर्ल्डकप के मिशन पर जुट जाएगी। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर रहेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब धोनी ये भूमिका निभा रहे होंगे। खास बात ये है कि महेंद्र सिंह धोनी इसके लिए BCCI से कोई फीस नहीं लेंगे।

जय शाह ने किया BCCI  की ओर से शुक्रिया

बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया है कि टी20 वर्ल्डकप (T-20 WorldCup) में मेंटर की भूमिका निभाने के लिए एमएस धोनी (M S Dhoni) कोई फीस नहीं लेंगे। जय शाह ने बीसीसीआई की ओर से एमएस धोनी का शुक्रिया किया है। 

T-20 World Cup की 15 सदस्यों का ऐलान

इस बार यानी 2021 में टी20 वर्ल्डकप UAE और ओमान में होगा। 17 अक्टूबर को इसका पहला मैच खेला जाना है। टीम इंडिया का पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होना है। बीसीसीआई ने जब टी20 वर्ल्डकप के लिए 15 सदस्यों की टीम का ऐलान किया था, तभी इस बात की जानकारी दी गई थी कि एमएस धोनी (M S Dhoni) इस बार टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर काम करेंगे। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली, उप-कप्तान रोहित शर्मा की सलाह के साथ ये फैसला लिया।  

विराट को जीत के साथ विदाई देना चाहेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया के लिए ये वर्ल्डकप बेहद खास होने वाला है। विराट कोहली पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह इस वर्ल्डकप के बाद टी-20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ देंगे। ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि अपने कप्तान को एक बेहतरीन विदाई दी जाए। वैसे भी भारतीय टीम ने 2007 के बाद कोई टी20 वर्ल्डकप नहीं जीता है। 

t20 worldcup Ex captain of indian team mentor M S Dhoni The Sootr
Advertisment