एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया

BP Shrivastava | Sept 25, 2023, 24:00 IST
Share
एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया
एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने सोमवार, 25 सितंबर को दूसरा गोल्ड मेडल जीता। भारत ने महिला क्रिकेट के फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड अपने नाम किया।

स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2023 में भारत ने सोमवार, 25 सितंबर को दूसरा गोल्ड मेडल जीता। भारत ने महिला क्रिकेट के फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार प्रदर्शन किया। तितास साधु और राजेश्वरी गायकवाड़ ने बॉलिंग में कमाल दिखाया।

चीन के हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत ने अब तक दो गोल्ड तीन सिल्वर समेत कुल 11 मेडल जीत लिए हैं। भारत ने पहला गोल्ड शूटिंग के टीम इवेंट में जीता है।

परेरा के आउट होने के बाद संभल नहीं पाई श्रीलंका

टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 116 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन की बना सकी। टीम के लिए हसीनी परेरा और डी सिल्वा ने अच्छी साझेदारी निभाई। डी सिल्वा ने 23 रन और परेरा ने 25 रन बनाए। परेरा को राजेश्वरी गायकवाड़ ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं डी सिल्वा को पूजा ने आउट किया। राणासिंघे ने 19 रन की पारी खेली। उन्हें दीप्ति शर्मा ने शिकार बनाया। मैच में हसीनी परेरा के आउट होने के बाद श्रीलंका टीम बिखर गई और फिर लगातार विकेट गिरते गए।

भारतीय जीत में स्मृति और जेमिमा की पारी अहम रही

भारत की जीत में ओपनर स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज की पारी भी अहम रही। इन दोनों के अलावा कोई भी बैटर मैदान पर ज्यादा देर नहीं टिक सका। इन दोनों के स्कोर की वजह से भारत ने 116 रन बनाए। मंधाना ने 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। जेमिमा ने 40 गेंदों में 42 रन बनाए। इनके अलावा शैफाली और ऋचा घोष ने 9-9 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 रन ही बना सकीं।

दो जीत से भारत का गोल्ड पर कब्जा

एशियन गेम्स 2023 के महिला क्रिकेट में भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली थी। उसका पहला मुकाबला मलेशिया से हुआ, लेकिन बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। इसके बाद भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। वहीं फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

Tags:
  • Sports News
  • स्पोर्ट्स न्यूज़
  • Asian Games News
  • एशियन गेम्स समाचार
  • Asian Games 2023
  • एशियन गेम्स 2023
  • Indian women's cricket team won gold
  • defeated Sri Lanka in the final of women's cricket
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड
  • महिला क्रिकेट के फानइल में श्रीलंका को हराया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा