डबरा के विधायक सुरेश राजे का लड़के के साथ अश्लील वीडियो हुआ था वायरल, फिर भी कांग्रेस ने उन्हें ही थमाया टिकट
Rahul Garhwal | Oct 15, 2023, 24:00 IST
डबरा के विधायक सुरेश राजे का लड़के के साथ अश्लील वीडियो हुआ था वायरल, फिर भी कांग्रेस ने उन्हें ही थमाया टिकट
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए डबरा के कांग्रेस विधायक सुरेज राजे को पार्टी ने टिकट दिया है। कुछ दिन पहले उनका एक लड़के के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे को ही टिकट दिया है। कुछ दिनों पहले एक लड़के के साथ उनका अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि उनका टिकट कट सकता है। लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।
सुरेज राजे का अश्लील वीडियो
वायरल वीडियो में डबरा विधायक सुरेज राजे एक लड़के के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे थे। लड़का पार्टी कार्यकर्ता बताया गया, लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई।
विधायक राजे ने इमरती देवी पर लगाए थे आरोप
अश्लील वीडियो सामने आने के बाद विधायक सुरेज राजे ने अपनी सफाई पेश की थी। उन्होंने कहा था कि पूर्व मंत्री इमरती देवी के इशारे पर ये अश्लील वीडियो वायरल कराया गया है। डबरा कांग्रेस के कुछ नेता ही उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुरेश राजे ने पिछले चुनाव में इमरती देवी को हराया था। वैसे तो राजे इमरती देवी के रिश्तेदार हैं, लेकिन दोनों के बीच राजनीतिक दुश्मनी है।
एक ऑडियो भी हुआ था वायरल
सुरेश राजे के इमरती देवी पर आरोप लगाने के बाद एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसमें एक महिला की आवाज सुनाई दे रही थी, वो कह रही थी कि वीडियो डालकर पैसे मांगो, नहीं तो वायरल कर दो। ये आवाज इमरती देवी की बताई जा रही थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।
ये खबर भी पढ़िए..
कांग्रेस ने नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में ही क्यों जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानिए इसकी 4 वजह
आला नेताओं के चक्कर काट रहे थे राजे
टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस भी जिताऊ उम्मीदवार को लेकर ही चल रही थी। फिर भीअश्लील वीडियो वायरल होने के बाद राजे को डर था कि उनका टिकट कट सकता है। वे टिकट के लिए ग्वालियर से लेकर भोपाल तक के आला नेताओं के चक्कर काट रहे थे। आखिर राजे को सफलता मिली और पार्टी ने उन्हें डबरा से प्रत्याशी बना दिया।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari