नई संसद के बाद अब बनेगी उप्र की नई विधानसभा, 3000 हजार करोड़ होंगे खर्च, अटलजी के जन्मदिन पर रखी जाएगी नए भवन की आधारशिला
Pratibha Rana | Sept 20, 2023, 24:00 IST
नई संसद के बाद अब बनेगी उप्र की नई विधानसभा, 3000 हजार करोड़ होंगे खर्च, अटलजी के जन्मदिन पर रखी जाएगी नए भवन की आधारशिला
देश में अब पुराने विधानसभा भवन को अलविदा करने की कवायद शुरू हो गई है। दिल्ली में नए संसद भवन की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी नई विधानसभा बनने जा रही है।
Lucknow. देश में अब पुराने विधानसभा भवन को अलविदा करने की कवायद शुरू हो गई है। दिल्ली में नए संसद भवन की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी नई विधानसभा बनने जा रही है। इसके निर्माण में करीब 3000 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उप्र में नए विधानभवन की आधारशिला रखी जा सकती है। इस नए भवन का निर्माण निरामन दारुलशफा और आसपास के क्षेत्र को मिलाकर होगा। योगी सरकार अब इसकी तैयारी में जुट गई है।
योगी सरकार लखनऊ में नई विधानसभा बनाने जा रही है। सरकार की मंशा है कि 25 दिसंबर 2023 को अटलजी के जन्मदिन पर पीएम मोदी से इसका शिलान्यास करें। ऐसे में दिसंबर में इसकी आधारशिला रखी जा सकती है और 2027 से पहले इसका निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
करीब 100 साल पुरानी है उप्र की मौजूदा विधानसभा का भवन
मौजूदा विधानसभा का भवन करीब 100 साल पुराना है। यह लखनऊ के हजरतगंज में है। जब विधानसभा की कार्रवाई चलती है तो जगह कम होने के कारण आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या हो जाती है। ऐसे में भविष्य में सदस्यों की संख्या और अन्य जरूरतों को देखते हुए भी नए विधानसभा की जरूरत महसूस की जा रही है। भविष्य में होने वाले परिसीमन को देखते हुए तो मौजूदा विधानसभा काफी छोटी साबित होगी। ऐसे में सरकार इस पर तेजी से कार्य करने में जुट गई है।
क्या है योगी सरकार का लक्ष्य
योगी सरकार का लक्ष्य है कि 18वीं विधानसभा के कम से कम एक सत्र का आयोजन नए विधानभवन में हो। मौजूदा विधानभवन का उद्घाटन 1928 में हुआ था, वहीं नए बनने जा रहे विधानभवन का उद्घाटन 2027 से पहले करने का लक्ष्य है। नए विधानभवन का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है। ऐसे में अब कोई अड़चन आने की आशंका नहीं है।
यूपी विधानसभा अध्यक्ष बोले- नई विधानसभा बनने का इंतजार
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, यह उनकी इच्छा है कि जल्दी ही नई विधानसभा यूपी को मिले। यह सरकार का काम है और अभी तक उनको इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है, लेकिन वह नई विधानसभा बनने का इंतजार कर रहे हैं।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari