द सूत्र की जयस गुटबाजी खबर के बाद अलावा गुट ने दूसरे गुट के प्रदेशाध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा को पद से हटाने की घोषणा की, फूट और बढ़ी
Pratibha Rana | Oct 25, 2023, 24:00 IST
द सूत्र की जयस गुटबाजी खबर के बाद अलावा गुट ने दूसरे गुट के प्रदेशाध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा को पद से हटाने की घोषणा की, फूट और बढ़ी
द सूत्र द्वारा जयस के तीन गुट होने और सभी के अलग-अलग सूची जारी कर प्रत्याशी घोषित करने की खबर के बाद जयस के डॉ. हीरालाल अलावा गुट ने अंतिम मुजाल्दा को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया।
संजय गुप्ता@ INDORE.
द सूत्र द्वारा जयस के तीन गुट होने और सभी के अलग-अलग सूची जारी कर प्रत्याशी घोषित करने की खबर के बाद जयस के डॉ. हीरालाल अलावा गुट ने अंतिम मुजाल्दा को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही कहा कि कोई भी सूची जयस द्वारा जारी नहीं की गई है। उधर मुजाल्दा ने साफ कहा कि अलावा है कौन, मैं जयस के फाउंडर मेंबर में से एक हूं, उनके कहने या करने से कुछ नहीं होता है। हमारी सूची सही है और जल्द प्रेस कांफ्रेंस कर उनके किए काम बताएंगे।
अलावा ने यह जारी की घोषणा, जयस से कोई सूची नहीं हुई जारी
कांग्रेस के टिकट पर 2018 में विधायक बने डॉ. हीरालाल अलावा एक बार फिर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि जयस की ओर से मप्र विधासनभा चुनाव में कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारे गए हैं, जो भी प्रदेश अध्यक्ष जयस के नाम से उम्मीदवार उतार रहे हैं, उसे जयस पद से हटा दिया गया है। डॉ. अलावा ने इसके साथ एक पत्र जारी किया। यह पत्र इंद्रपाल मरकाम है। इसमें लिखा गया है कि अंतिम मुजाल्दा की जगह मुझे प्रदेशाध्यक्ष 6 मार्च 2022 को ही बना दिया गया था। मुजाल्दा द्वारा जारी सूची अवैध और फर्जी है।
![WhatsApp Image 2023-10-25 at 12.59.54 PM.jpeg]()
मुजाल्दा बोले वह कौन होते हैं, मुझे हटाने वाले
वहीं मुजाल्दा ने द सूत्र से कहा कि मैं जयस का फाउंडर मेंबर हूं। हमारी कमेटी में 20 लोग थे और इसमें से एक मैं हूं, हमारे 11 सलाहाकर नियुक्त है, जो सभी मेरे साथ है। संगठन के बॉयलॉज मैंने बनवाए हैं। वह तो अब संगठन के रहे ही नहीं, अलावा जी तो एक पार्टी विशेष के हो गए हैं। उन्हें तो हमने पहले ही संगठन से दूर कर दिया तो उनके किसी भी आदेश, पत्र का कोई मतलब नहीं होता है। उन्होंने क्या किया यह जल्द प्रेस कांफ्रेंस कर सभी को बताएंगे।
जयस के तीन गुट चल रहे अभी
जयस यानि जय आदिवासी युवा शक्ति, गैर राजनीतिक संगठन है। इसे तीन गुट हो गए हैं। इसमें एक कांग्रेस के साथ हो गया है और कांग्रेस ने इन्हें पांच टिकट देकर मप्र में अपने साथ साधा है। वहीं दो अन्य गुट है, जिन्होंने प्रत्याशियों की अलग-अलग सूची जारी कर दी। इस तरह तीन गुट तो सीधे तौर पर सामने है।
जयस के यह है तीन गुट
1- जयस का पहला गुट डॉ. हीरालाल अलावा का है, जो मनावर से कांग्रेस के टिकट पर 2018 में विधायक चुने गए और फिर से उन्हे कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। वह जयस के राष्ट्रीय संरक्षक थे और अब उनकी प्रोफाइल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लिखा जा चुका है। इस चुनाव में इनके गुट को पांच टिकट दिए गए हैं।
2- जयस का दूसरा गुट- इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लोकेश मुजाल्दा है। इसमें प्रदेशाध्यक्ष रामदेव काकोडिया के साथ नारीशक्ति राष्ट्रीय प्रभारी सीमा वास्कले, जयस राष्ट्रीय प्रवलक्ता अनिल कटारा है। इनका दफ्तर इंदौर में आईटी पार्क चौराहे पर हाल ही में खोला गया है। मुजाल्दा का खुद का पता स्नेह नगर बड़वानी में हैं। राष्ट्रीय संरक्षक विक्रम अछालिया है, जो मप्र के प्रभारी मुकेश रावत है। साथ ही अन्य पदों पर भी पदाधिकारी नियुक्त है। इन्होंने अपने 11 प्रत्याशी अभी तक घोषित किए हैं
3- जयस का तीसरा गुट- इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष तो नहीं लेकिन मप्र के प्रदेशाध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा है। चुनाव समिति के अध्यक्ष बाला मौरी है और इनका कार्यालय मालवीय नगर भोपाल के पते पर हैं। इन्होंने अभी तक 29 प्रत्याशी की सूची जारी कर दी है।

WhatsApp Image 2023-10-25 at 12.59.54 PM.jpeg

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari