रायपुर में मिठाइयों के बीच मिले मरे कॉकरोच और कीड़े, 4 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, 150 किलो मिठाई नष्ट
Umeshwari Baghel | Oct 18, 2026, 10:43 IST
रायपुर में खाद्य विभाग का छापा
रायपुर में त्योहार से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। शहर की मिठाई दुकानों और एक ढाबे में जांच के दौरान भारी गंदगी मिली। कहीं मिठाइयों में मरे कॉकरोच और कीड़े मिले तो कहीं चाशनी में फफूंद और मकड़ी के जाले पाए गए। इसके बाद खाद्य विभाग ने चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए। टीम ने 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर भी नष्ट कराया है।
त्योहार से पहले मिठाई दुकानों में छापा
शनिवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर की चार दुकानों की अचानक जांच की। यह कार्रवाई विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में हुई। टीम ने मिठाई बनाने की जगह से लेकर उन्हें रखने वाले फ्रीजर तक की जांच की।
जांच के दौरान कई जगह साफ-सफाई की भारी कमी मिली। कुछ मिठाइयों में मरे हुए कॉकरोच और कीड़े पाए गए।
न्यू जनता स्वीट्स में मिली पुरानी मिठाइयां
फ्रीजर में भी पुरानी मिठाइयां बड़ी मात्रा में रखी मिलीं। अधिकारियों ने दुकान में साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के रखरखाव को लेकर नाराजगी जताई।
मां अंबे स्वीट्स की चाशनी में मिले जाले
दुकान के अंदर गंदे कपड़े भी पड़े थे। मिठाइयों के बीच मरे हुए कॉकरोच और कीड़े पाए गए। ऐसी हालत में रखी मिठाइयों को खाने के लिए सुरक्षित नहीं माना गया।
स्वीट हट एंड बेकरी की चमचम में निकले कीड़े
कोल्ड स्टोरेज में गंदगी थी। खाने का सामान खुला रखा हुआ था। दुकान की सीढ़ियों पर पान और गुटखा थूकने के निशान भी मिले।
इन कमियों को देखते हुए अधिकारियों ने दुकान संचालक को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
रायपुर ढाबा में पनीर की गुणवत्ता पर सवाल
इडली बनाने की मशीनों की हालत भी खराब थी। जांच के दौरान पनीर की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। इसके बाद टीम ने करीब 50 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर लिया।
पनीर की गुणवत्ता जांचने के लिए उसके नमूने भी लिए गए हैं।
150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट
इसके अलावा अलग-अलग दुकानों से खाद्य पदार्थों के कुल 12 नमूने लिए गए। इनमें खोवा, पनीर, बूंदी, बेसन के लड्डू, कलाकंद और छेना से बनी मिठाइयां शामिल हैं।
सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि करीब 14 दिनों में रिपोर्ट मिल जाएगी।
रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चारों दुकानें कम से कम तीन दिन बंद रहेंगी
चारों प्रतिष्ठानों को कम से कम तीन दिन तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान संचालकों को साफ-सफाई और दूसरी कमियां दूर करनी होंगी। इसके बाद विभाग को सुधार की रिपोर्ट देनी होगी।
अगर जांच में व्यवस्था ठीक नहीं मिली तो लाइसेंस का निलंबन आगे भी बढ़ सकता है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक दीपक अग्रवाल के मुताबिक चार प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी गंभीर कमियां मिली हैं। संचालकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
गंदी मिठाइयां खाने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
दूषित भोजन और पानी से हैजा, टाइफाइड और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा भी रहता है।
खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
डॉक्टरों की सलाह है कि मिठाई खरीदते समय दुकान की साफ-सफाई जरूर देखें। खुले में रखी मिठाइयां खरीदने से बचें।
गंदगी दिखे तो इस नंबर पर करें शिकायत
किसी दुकान में गंदगी मिले या खराब खाद्य सामग्री बेची जा रही हो तो इसकी शिकायत की जा सकती है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन शिकायत हेल्पलाइन, 9340597097
विभाग का कहना है कि त्योहार के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और दुकानों की साफ-सफाई पर नजर रखी जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
एमपी मेडिकल बिल घोटाला: 2.87 करोड़ के गबन में फंसे पुलिसकर्मी फिर प्रमोशन की दौड़ में
By Aman Vaishnav
जन्म प्रमाणपत्र के लिए अब कोर्ट जाना होगा, इंदौर-उज्जैन में नया जन्म प्रमाणपत्र का नियम लागू लेकिन व्यवस्था अधूरी
By Manya Jain
मदन राठौड़ के बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, अजमेर में BJP दफ्तर पर लिखे अमर्यादित नारे
By Jageshwar prasad
एमपी में देशी शराब की बोतलों में 21% तक कम मिला अल्कोहल, डिस्टिलरियों के खेल पर विभाग खामोश
By Aman Vaishnav
जल जीवन मिशन घोटाला: जेल से बाहर आए महेश जोशी, बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं
By Jageshwar prasad
MP में DA बढ़ाने की मांग तेज, 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स परेशान, 28 हजार तक हो रहा नुकसान
By Amresh Kushwaha
एमपी में शहर से बाहर शिफ्ट होंगी 12 पुरानी जेल, सागर-रीवा की सेंट्रल जेल भी शामिल, सरकार को होगी हजार करोड़ की बचत
By Aman Vaishnav