सीएम भूपेश बघेल ने किया अनुराग ठाकुर पर पलटवार, हिम्मत है तो अडानी के बारे में बोलकर दिखाएं, 20 हजार करोड़ कहां है ?

The Sootr CG | Oct 05, 2023, 24:00 IST
Share
सीएम भूपेश बघेल ने किया अनुराग ठाकुर पर पलटवार, हिम्मत है तो अडानी के बारे में बोलकर दिखाएं, 20 हजार करोड़ कहां है ?
सीएम भूपेश बघेल ने किया अनुराग ठाकुर पर पलटवार, हिम्मत है तो अडानी के बारे में बोलकर दिखाएं, 20 हजार करोड़ कहां है ?

अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को 'भू-पे' लांच करने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है और कहा कि अनुराग ठाकुर में ताकत है तो अडानी के बारे में बोलें। बताएं 20 हजार करोड़ कहां हैं?

RAIPUR. सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से सवाल किया है। दरअसल, अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को 'भू-पे' लॉन्च किया है। इस मामले पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा अनुराग ठाकुर बताएं कि अडानी पर कितने लुटाए? अनुराग ठाकुर बताएं कि 20 हजार करोड़ कहां है? हिम्मत है तो अडानी के बारे में बोलकर दिखाएं। सीएम ने कहा कि हमारी खदानों पर अडानी की गिद्ध दृष्टि थी, हमने तो अडानी को रोकने का काम किया है।

भूपेश बोले-देश तानाशाही के की ओर बढ़ रहा

इसके अलावा आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी मामले पर CM भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्र सरकार आलोचना नहीं सुन पा रही है। NDA विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है। सीएम ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है, मीडिया और विपक्ष को जेल में ठूस रहे हैं। इसके साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि कभी ना कभी अति का अंत जरूर होगा।

भूपेश सरकार के घोटाले और भ्रष्टाचार की सूचना के लिए भू-पे एप लॉन्च

बता दें, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज रायपुर में बीजेपी के मीडिया संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार के घोटाले और भ्रष्टाचार की जानकारी के लिए एक एप का लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, घोटाले और माफिया राज का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने गंगाजल की कसम खाकर कहा था शराब मुक्त करेंगे, शराब पर प्रतिबंध लगाएंगे, लेकिन यहां तो शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। मुख्यमंत्री शराबबंदी की कसम खाकर शराब की नदी बहा रहे हैं।

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा

ऐप की लॉन्चिंग के बाद अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व सीएम रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा की। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र के वादे नहीं पूरे होने और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर हम लोगों के पास जा रहे हैं। सरकार जुआ और सट्टा में युवकों को लिप्त करना चाहती है। चोरी, बेइमानी, भ्रष्टाचार ये नारे अब कांग्रेस के बन गए हैं।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CM Baghel's counterattack on Anurag Thakur
  • Anurag Thakur launched Bhu-Pay
  • Adani Gautam
  • Rajyapur News
  • सीएम बघेल का अनुराग ठाकुर पर पलटवार
  • अनुराग ठाकुर नेलॉन्च किया भू-पे
  • अडानी गौतम
  • राजयपुर समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा