30 गांव के लोगों से 10 करोड़ की ठगी, ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर इन्स्टॉल कराया एप
Kanak Durga Jha | Oct 01, 2024, 08:14 IST
10 crore rupees fraud from people of 30 villages balrampur
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। 30 गांवों के लोग ज्यादा रिटर्न की लालच में करोड़ों रुपए की ठगी का शिकार हो गए।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। 30 गांवों के लोग ज्यादा रिटर्न की लालच में करोड़ों रुपए की ठगी का शिकार हो गए। ठगी में लोगों ने 10 करोड़ रुपए गंवा दिए। यह ठगी ANTOFAGASTA PLC ऐप के माध्यम से की गई है, जिसे इंस्टॉल कर लोगों ने हजार से लेकर लाखों रुपए तक निवेश कर दिए।
ये खबर भी पढ़िए... मंत्रीजी को क्यों लगा जोर का झटका, संघ ने सिखाया सरकार को सबक
लाखों-करोड़ों रुपए फंसने के बाद ऐप से पैसे की निकासी बंद कर दी गई। दोबारा ऐप चालू करने के नाम पर 8400 रुपए और मांगे गए। इसके बाद 50 से ज्यादा लोगों ने चलगली थाने में शिकायत दर्ज कराई। बलरामपुर एसपी ने कहा कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस ऐप में निवेश की शुरुआत मजदूरी करने के लिए चेन्नई जाने वाले एक युवक ने की थी। शुरुआती 600 रुपए के निवेश पर रोज उसके अकाउंट में 12 रुपए आने लगे तो उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, ANTOFAGASTA PLC ऐप गूगल प्ले स्टोर में नहीं है। लोगों ने यह ऐप .APK लिंक से जॉइन किया और बड़ी संख्या में लोगों ने पैसे जमा कराए। गांव के लोगों ने 20 हजार रुपए से सात लाख रुपए तक का निवेश किया है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, शिक्षक और अधिकांश किसान शामिल हैं।
शुरू में पैसे कुछ दिनों तक खाते में आए। बाद में बताया गया लाभांश राशि ऐप में ही जमा होगी। ऐप की ओर से कुछ दिनों बाद तकनीकी खामी बताकर सभी तरह की निकासी बंद कर दी गई। कुछ लोगों ने 8400 रुपए जमा किए, तब भी निकासी नहीं हुई तब लोगों को ठगी का एहसास हुआ। ऐप या कंपनी का कोई एजेंट भी क्षेत्र में नहीं है। लोगों को सीधे ऐप के कस्टमर केयर से मैसेज आते थे।
बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने ज्यादा रिटर्न की लालच में पीएम आवास के लिए मिली राशि भी निवेश कर दी। यहां तक की खड़ी फसल भी बेचकर बड़ी रकम ऐप में लगा दी। ऐप बंद होने से लोग परेशान हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने चलगली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। कुल ठगी 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई गई है।
जिस ANTOFAGASTA PLC नाम से ऐप बनाया गया था, उस नाम की कंपनी यूके में कॉपर माइनिंग कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है। कंपनी की अधिकृत वेबसाइट में यूके की बड़ी माइनिंग कंपनी है, जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है। आशंका है कि इस कंपनी के नाम से ऐप बनाकर लोगों से ठगी की गई है। बता दें कि मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
ये खबर भी पढ़िए... मंत्रीजी को क्यों लगा जोर का झटका, संघ ने सिखाया सरकार को सबक
लाखों-करोड़ों रुपए फंसने के बाद ऐप से पैसे की निकासी बंद कर दी गई। दोबारा ऐप चालू करने के नाम पर 8400 रुपए और मांगे गए। इसके बाद 50 से ज्यादा लोगों ने चलगली थाने में शिकायत दर्ज कराई। बलरामपुर एसपी ने कहा कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस ऐप में निवेश की शुरुआत मजदूरी करने के लिए चेन्नई जाने वाले एक युवक ने की थी। शुरुआती 600 रुपए के निवेश पर रोज उसके अकाउंट में 12 रुपए आने लगे तो उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी।
ऐसे की ठगी...
शुरू में पैसे कुछ दिनों तक खाते में आए। बाद में बताया गया लाभांश राशि ऐप में ही जमा होगी। ऐप की ओर से कुछ दिनों बाद तकनीकी खामी बताकर सभी तरह की निकासी बंद कर दी गई। कुछ लोगों ने 8400 रुपए जमा किए, तब भी निकासी नहीं हुई तब लोगों को ठगी का एहसास हुआ। ऐप या कंपनी का कोई एजेंट भी क्षेत्र में नहीं है। लोगों को सीधे ऐप के कस्टमर केयर से मैसेज आते थे।
पीएम आवास की राशि भी जमा कराई
जिस ANTOFAGASTA PLC नाम से ऐप बनाया गया था, उस नाम की कंपनी यूके में कॉपर माइनिंग कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है। कंपनी की अधिकृत वेबसाइट में यूके की बड़ी माइनिंग कंपनी है, जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है। आशंका है कि इस कंपनी के नाम से ऐप बनाकर लोगों से ठगी की गई है। बता दें कि मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari