छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हर सेंटर पर होगा 12 लोगों का स्टाफ

Arun Tiwari | Jan 08, 2026, 18:47 IST
Share
new-health-centers
new-health-centers

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है। नए साल में स्वास्थ्य महकमे को सुधारने के लिए कोशिश की जा रही है। इसमें खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में फोकस किया जा रहा है। सरकार ने फैसला किया है ग्रामीण इलाकों में नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।

Raipur. छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है। नए साल में स्वास्थ्य महकमे को सुधारने के लिए कोशिश की जा रही है। इसमें खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में फोकस किया जा रहा है। सरकार ने फैसला किया है ग्रामीण इलाकों में नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। राज्य में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को मंजूरी दे दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की गई थी जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर ध्यान दे रही है।

राज्य में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई।

ये केंद्र कोरिया, खड़गवाँ, कोंडागांव, बैकुंठपुर, राजपुर, दरभा, दुलदुला, फरसाबहार और कुनकुरी ब्लॉक के गांवों में बनेंगे।

प्रत्येक केंद्र में डॉक्टर, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, फार्मासिस्ट, नर्स, लैब तकनीशियन और अन्य स्टाफ होंगे।

उद्देश्य: ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और समय पर इलाज सुनिश्चित करना।

ये खबरें भी पढ़ें...

अनूपपुर स्वास्थ्य केंद्र पर HC सख्त, सुचारू नहीं हुआ केंद्र तो मुख्य सचिव हाजिर होकर देंगे जवाब

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर विशेष अभियान, स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए जा रहे फ्री वैक्सीन

इन जगहों पर नए स्वास्थ्य केंद्र :

घोषणा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी, खड़गवाँ जनपद के ग्राम पंचायत जरौंधा, कोंडागांव विकासखंड के ग्राम गोलावंड, बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम मुरमा, कोरिया जिले के ग्राम सकरिया, राजपुर विकाखंड के ग्राम सेवारी, विकासखंड दरभा के ग्राम पोड़ागुड़ा तथा ग्राम चिंतापुर, दुलदुला विकासखंड के ग्राम करडेगा , विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पेटामारा(अकीरा) तथा ग्राम गंझियाडीह और विकासखंड कुनकुरी के ग्राम केराडीह में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए नवीन पदों की स्वीकृति दी गई है।

इतना होगा सेंटर पर स्टॉफ :

आदेश के अनुसार प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी, एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एक फार्मासिस्ट ग्रेड 2, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 3 स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्निशियन, एक सहायक ग्रेड 3, 1 वार्ड बॉय और 2 आया का पद शामिल है। सरकार का कहना है कि नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से राज्य के लोगों को ग्रामीण स्तर पर भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और जरूरतमंद लोगों का सही समय पर इलाज संभव हो सकेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में खुलेगा प्रदेश का पहला महिला स्वास्थ्य केंद्र, एक छत के नीचे सभी जांच और इलाज

स्वस्थ मध्यप्रदेश : उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 748 करोड़ रुपए का प्रावधान

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • स्वास्थ्य विभाग
  • स्वास्थ्य केंद्र
  • 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच