इस गांव में 20 दिन में 16 खुदकुशी की कोशिश, एक्सपर्ट्स टीम पहुंची

Krishna Kumar Sikander | Apr 22, 2025, 16:27 IST
Share
16 suicide attempts in 20 days in this village experts team arrived the sootr
16 suicide attempts in 20 days in this village experts team arrived the sootr

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के इंदागांव में खुदकुशी की बढ़ती घटना ने परिवार से लेकर शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस गांव में गत माह 20 दिनों में 16 लोगों ने खुदकुशी का प्रयास किया।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के इंदागांव में खुदकुशी की बढ़ती घटना ने परिवार से लेकर शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस गांव में गत माह 20 दिनों में 16 लोगों ने खुदकुशी का प्रयास किया। इन 16 लोगों में तीन लोगों की जान भी जा चुकी है। खुदकुशी करने वालों के परिजन तो चिंतित हैं ही शासन को जानकारी मिली तो गंभीरता को देखते हुए रायपुर से विशेषज्ञों की एक टीम गरियाबंद के इंदागांव गांव भेजी।

ये खबर भी पढ़ें... दादा ने तेंदूए के जबड़े से बचाई पोते की जान

रायपुर से पहुंची छह सदस्यीय टीम

रायपुर से पहुंची छह सदस्यीय इस टीम में मनोरोग चिकित्सक, सामाजिक विशेषज्ञ और महामारी विभाग के डॉक्टर शामिल हैं। इस टीम का नेतृत्व डॉक्टर संदीप अग्रवाल कर रहे हैं। अग्रवाल को प्रमुख जांच अधिकारी बना गया है। इंदागांव गांव में विशेषज्ञों की लगभग पांच घंटे रही और प्रभावित परिवार से बातचीत भी की। टीम के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों की जानकारी के आधार पर खुदकुशी के प्रयासों की वजह पता करने का प्रयास किया।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट और अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर कसा शिकंजा

मानसिक दवाब झेलने के कारण कर रहे खुदकुशी

विशेषज्ञों की टीम के प्रारंभिक जांच में पता चला कि नशे की लत, घरेलू कलह और बेरोजगारी की चिंता से मानसिक दवाब झेलने के कारण लोग इस तरह के प्राण घातक कदम उठा रहे हैं। विशेषज्ञों को यह भी पता चला कि गांव में बनाए जा रहे कच्ची शराब में मादकता बढ़ाने के लिए यूरिया, तम्बाकू पत्ते और धतूरे मिलाए जा रहे हैं। कच्ची शराब सेवन करने वालों के मानसिक संतुलन को बिगाड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें... नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब का धंधा, रैकेट का भंडाफोड़

विशेषज्ञों की टीम शासन को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

विशेषज्ञों की टीम की प्रारंभिक सूचना के आधार पर जिला प्रशासन ने अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए महिला वाहिनी का गठन किया है। यह वाहिनी पूरे इलाके में निगरानी का काम करेगी और अवैध गतिविधियों को रोकने की कोशिश भी करेगी। इस जांच के आधार पर विशेषज्ञों की टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी, ताकि इस दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... गर्मी से लोग बेहाल, अब चलेगी लू

Tags : SUICIDE | Village | gariaband | CG News | खुदकुशी की कोशिश | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • SUICIDE
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Village
  • गांव
  • खुदकुशी की कोशिश
  • गरियाबंद
  • gariaband
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती