नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब का धंधा, रैकेट का भंडाफोड़

Krishna Kumar Sikander | Apr 22, 2025, 13:41 IST
Share
Illegal liquor business using fake holograms racket busted the sootr
Illegal liquor business using fake holograms racket busted the sootr

छत्तीसगढ़ में के रायपुर में नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेचने का धंधा जारी है। आबकारी विभाग ने नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेचने वाले एक रैकेट का खुलासा किया है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में नकली होलोग्राम लगाकर शराब घोटाले का मामला सूर्खियों में आया था। इस शराब घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। कांग्रेस सरकार जाने के बाद नकली होलोग्राम के साथ अवैध शराब बेचने का मामला ठंडा पड़ गया था। मगर, रायपुर में इसी तर्ज पर नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेचने का धंधा जारी है। आबकारी विभाग ने नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेचने वाले एक रैकेट का खुलासा किया है।

ये खबर भी पढ़ें... PHE के SDO ने डॉक्टर से किया रेप... अबॉर्शन कराके दूसरी से की सगाई

आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा

रायपुर के टाटीबंध वृत्त की सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान के नेतृत्व में बीएच ढाबा, ग्राम तेंदुआ और बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की गई। आबकारी विभाग की टीम ने ढाबा संचालक सकंटमोचन सिंह उर्फ शंकर सिंह और श्री गणेश प्रिंटर्स के मालिक गणेश चौरसिया को गिरफ्तार किया। सकंटमोचन सिंह उर्फ शंकर सिंह पर नकली होलोग्राम के साथ अवैध शराब बेचने का और गणेश चौरसिया पर होलोग्राम छापने का आरोप है। दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर के विकास पर अमित शाह से बात करने नॉर्थ ब्लॉक पहुंचे सीएम साय

मुखबिर से मिली थी सूचना

आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीएच ढाबा, ग्राम तेंदुआ और बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स से नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेचने का काम हो रहा है। इस सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने दोनों जगहों पर छापेमारी की। बीएच ढाबा, टाटीबंध बाइपास रोड, तेंदुआ में ढाबा संचालक सकंटमोचन सिंह से वेलकम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर लिखा 105 ढक्कन, छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड, कुम्हारी लिखा 3 ढक्कन, 165 स्पंज वाइजर, 1150 शोले मसाला देशी मंदिरा स्टीकर और 35 होलोग्राम शीट्स में 1460 नकली होलोग्राम बरामद किए गए। आबकारी टीम को संकटमोचन सिंह इनके दस्तावेज नहीं दिखा सका।

ये खबर भी पढ़ें... हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर से निकला सांप... डिलीवरी छोड़कर भागी नर्सेस

कोई कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

आबकारी विभाग की पूछताछ में संकटमोचन सिंह ने बताया कि नकली होलोग्राम और लेबल बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स स्थित श्री गणेश प्रिंटर्स से लाता है। यह जानकारी मिलते ही आबकारी टीम ने गणेश चौरसिया की दुकान पर छापा मारा। आबकारी टीम को यहां से 371 शीट्स में हल्का नीला रंग में 40,068 नकली होलोग्राम, होलोग्राम बनाने में प्रयुक्त पेन ड्राइव और लेन-देन से संबंधित मोबाइल फोन बरामद किया गया। गणेश चौरसिया भी कोई कागजात नहीं दिखा सका।

ये खबर भी पढ़ें... गर्मी से लोग बेहाल, अब चलेगी लू

शासन के साथ की धोखाधड़ी

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से बरामद नकली होलोग्राम शासकीय मुद्रणालय द्वारा निर्मित सुरक्षा होलोग्राम की कापी थी। ये होलोग्राम देशी मंदिरा की बोतलों पर लगाए जाते हैं। दोनों आरोपियों ने नकली होलोग्राम, लेबल, और ढक्कनों का उपयोग कर शराब की अवैध बिक्री की और शासन के साथ धोखाधड़ी की है।

Tags : illegal liquor | Business | Fake | Racket | Raipur | नकली होलोग्राम मामला | छत्तीसगढ़ शराब घोटाला नकली होलोग्राम केस | अवैध शराब का धंधा

Tags:
  • Raipur
  • रायपुर
  • अवैध शराब का धंधा
  • Business
  • Racket
  • illegal liquor
  • Fake
  • नकली होलोग्राम मामला
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला नकली होलोग्राम केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती