PHE के SDO ने डॉक्टर से किया रेप... अबॉर्शन कराके दूसरी से की सगाई

Kanak Durga Jha | Apr 22, 2025, 13:20 IST
Share
PHEs SDO raped doctor abortion done got engaged another woman the sootr
PHEs SDO raped doctor abortion done got engaged another woman the sootr

प्यार करने और शादी करने का वादा कर करने के बाद अचानक SDO की शादी कहीं और तय हो गई। ये बात जब महिला डॉक्टर को पता लगी तो उसने SDO खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PHE के SDO (सब डिवीजनल ऑफिसर) पर मेडिकल छात्रा से रेप का आरोप है। शादी का झांसा देकर करीब 7 साल तक उसने शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी कराया। प्यार करने और शादी करने का वादा कर करने के बाद अचानक SDO की शादी कहीं और तय हो गई। ये बात जब महिला डॉक्टर को पता लगी तो उसने SDO खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़िए...White Tiger को टहलते समय आया हार्ट अटैक... मां की आंखों सामने तोड़ा दम

शादी करने का किया था वादा

अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया PHE में SDO है। उसकी पोस्टिंग जांजगीर-चांपा जिले में है। मेडिकल कॉलेज की 22 साल की छात्रा से नमित की दोस्ती थी, तब वह पढ़ाई कर रही थी। साल 2018 में नमित ने उससे प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा किया। इस दौरान नमित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

ये खबर भी पढ़िए...बीजापुर में प्रेशर आइईडी की चपेट में आया जवान... शहीद

7 साल तक किया दुष्कर्म

युवती ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2019 में शाम करीब 5 बजे नमित उससे मिलने पहुंचा। वहां से अपने अज्ञेय नगर स्थित घर ले गया। नमित ने डॉक्टर को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। ये सिलसिला कई दिनों तक चला। इस दौरान नमित PHE में SDO भी बन गया था।

अबॉर्शन भी कराया

इस दौरान वो लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा, जिसके चलते मार्च 2023 में युवती प्रेग्नेंट हो गई। डॉक्टर ने नमित को शादी करने की बात कही। तब नमित ने शादी के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने की बात कही। साथ ही दवा देकर उसका अबॉर्शन कराकर कोर्ट मैरिज करने का वादा किया। कुछ दिनों बाद वह परिजनों की रजमंदी से शादी करने लगा।

ये खबर भी पढ़िए...इंडियन ओवरसीज बैंक के पैसे से क्लर्क,मैनेजर ने खेला जुआ... गिरफ्तार

किसी और लड़की से शादी करने वाला था नमित

युवती ने पुलिस को बताया कि नमित सात साल से उसके साथ रिलेशन में था। हर साल वह अपना बर्थ-डे उसके साथ ही बिलासपुर में मनाता था। 14 अप्रैल को नमित का बर्थ-डे था, लेकिन वह नहीं आया। इससे पीड़िता को नमित पर शक हुआ।

उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि नमित किसी और लड़की से शादी करने वाला है। 3 मार्च को उसने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। इस पर उसकी प्रेमिका ने शादी करने के लिए दबाव बनाया, जब वह नहीं माना, तब उसने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में लखटिकया हुआ सोना... एक लाख 300 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा



rape case | chhattisgarh rape case | chhattisagrh rape case | cg rape case | crime news | bilaspur crime news | chhattisgarh crime news

Tags:
  • rape case
  • बिलासपुर
  • crime news
  • दुष्कर्म
  • रेप
  • bilaspur crime news
  • chhattisgarh crime news
  • chhattisgarh rape case
  • cg rape case
  • chhattisagrh rape case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा