रायपुर के खुटेरी बांध में डूबे 3 कॉलेज स्टूडेंट, 2 की मौत, एक लापता

Vikram Jain | Feb 08, 2024, 22:10 IST
Share
2 students died due to drowning in pond in Raipur
नवा रायपुर के खुटेरी बांध में डूबने से 2 छात्र की मौत।

नया रायपुर के खुटेरी बांध में डूबने से कलिंगा यूनिवर्सिटी के 2 छात्रों की मौत हो गई। तीसरा छात्र लापता है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र खुटेरी बांध की है।

RAIPUR. राजधानी रायपुर में बांध में डूबने से कलिंगा यूनिवर्सिटी (Kalinga University) के 2 छात्रों की मौत हो गई। तीसरा छात्र लापता बताया जा रहा है। तीसरे छात्र का काफी देर तक पता नहीं चला। रात होने के बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) बंद कर दिया है। शुक्रवार सुबह से फिर तलाशी शुरू होगी। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के खुटेरी बांध (Khuteri Dam) की है। तीनों छात्र पिकनिक मनाने गए हुए थे, तभी नहाने के दौरान तीनों बांध में डूब गए।

एक- दूसरे बचाने के चक्कर में डूबे छात्र

बताया जा रहा है कि कलिंगा यूनिवर्सिटी के तीन स्टूडेंट नया रायपुर के खुटेरी बांध में नहाने उतरे थे। इस दौरान तीनों बांध में डूब गए। इस दौरान एक स्टूडेंट गहरे पानी में डूबने लगा। तो उसे बचाने के लिए दूसरा स्टूडेंट गया लेकिन वह उसे बचा नहीं सका और खुद भी डूबने लगा। इसके बाद तीसरे स्टूडेंट ने उसे बचाने की कोशिश की। तो वह भी पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने छात्रों की तलाश शुरु की, अभी तक दो युवकों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं तीसरे की तलाश जारी थी लेकिन रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये तीनों युवक नया रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में बीटेक फोर्थ सेम के स्टूडेंट थे। जो खुटेरी बांध घूमने गए थे और वहां नहाने लगे। इसी बीच एक छात्र गहरे पानी में चले गया जिसे बचाने के दौरान बाकी 2 छात्र भी डूब गए।इन लड़कों में आदित्य कुमार वर्मा और सुधांशु का शव बरामद हो चुका है। तीसरा युवक आदित्य झा है, जिसकी तलाश की जा रही है। मंदिर हसौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई कर रही है। तीनों छात्र मूलत: बिहार के रहने वाले थे।

Tags:
  • SDRF
  • Khuteri Dam
  • Kalinga University
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा