28 लाख रुपए के इनामी 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर , आत्मसमर्पण के बाद खोली आतंकियों की पोल
Kanak Durga Jha | Aug 27, 2024, 10:36 IST
25 Naxals carrying bounty 28 lakh surrendered
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर नक्सलियों में से पांच पर कुल 28 लाख रुपए का इनाम था। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के एक दिन बाद छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर नक्सलियों में से पांच पर कुल 28 लाख रुपए का इनाम था। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जो प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की गंगलूर और भैरमगढ़ एरिया कमेटी में एक्टिव थी।
इन 25 आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल कुल 28 लाख रुपए का इनाम था। सभी नक्सली अब तक कई बड़े अपराधों में शामिल थे। इन पर हत्या, मुठभेड़ व बड़े धमाकों में शामिल होने का आरोप है।
बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं 85वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से छ.ग.शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति बीजापुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा की सच्चाई और संगठन के नेताओं की ओर से आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार से निराश होकर आत्मसमर्पण किया है। यह बात आत्मसमर्पित नक्सलियों ने खुद पुलिस को बताई कि, बड़े व हार्डकोर नक्सली आदिवासियों के साथ अत्याचार करते है। बता दें कि सरेंडर करने वालों को 25,000 रुपए की सहायता दी गई है और उन्हें सरकार की नीति के अनुसार पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।
बस्तर में तैनात सुरक्षाबल केवल अपने शस्त्रों का ही नहीं बल्कि प्रेमभाव का भी प्रयोग कर रहे है। सुरक्षाबल बस्तर के चप्पे-चप्पे में तैनात होकर अभियान चला रहे है। अपनी जान पर खेलकर जवान नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़कर शान्ति जीवन जीने के लिए जागरूक कर रहे है। इसका असर कई नक्सलियों के सरेंडर करने के रिकॉर्ड में देखा जा सकता है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
लाखों के इनामी नक्सलियों के किया सरेंडर
बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं 85वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से छ.ग.शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति बीजापुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।
आदिवासियों पर अत्याचार से निराश होकर किया सरेंडर
बस्तर के चप्पे-चप्पे में अभियान चला रहे जवान
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari