New Year से पहले होटलों में सप्लाई होने वाला था 2500KG नकली पनीर

Kanak Durga Jha | Dec 31, 2024, 08:32 IST
Share
2500 KG fake cheese be supplied to hotels before New Year
file photo

नए साल की शुरुआत से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग ने पनीर बनाने वाली एक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है।

नए साल की शुरुआत से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग ने पनीर बनाने वाली एक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग को खराब पनीर बनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारियों ने फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में फैक्ट्री ने 2500 किलो नकली पनीर जब्त किए।

New Year Party में आप भी पिएं छोटे-छोटे पेग, जानिए वजह

होटल में होने वाला था सप्लाई

अधिकारियों ने जानकारी दी कि ये पनीर न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर कई होटल में सप्लाई होना था। फैक्ट्री के मालिक का नाम शिवम गोयल है जो आगरा का रहने वाला है। अफसरों ने जांच में पाया कि, इस पनीर में दूध की एक बूंद भी नहीं थी, बल्कि यह खराब क्वालिटी के तेल और हानिकारक केमिकल से तैयार किया गया था। रायपुर से बाहर भी यह पनीर सप्लाई किया जा रहा था। फिलहाल, फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। संचालक के खिलाफ एफआईआर भी होगी।

घर जाने वाली ट्रेन छूटी तो दूसरी गाड़ी रोकने रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर

फैक्ट्री में कई केमिकल मिले

करीब 3 से 4 घंटे तक चली जांच के बाद फैक्ट्री में बनाए जा रहे नकली पनीर का पता चला। जांच अधिकारियों को फैक्ट्री से कई तरह के केमिकल भी मिले। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि, इन्हें मिलाकर ही यह पनीर तैयार किया गया है।

अफसरों ने बताया कि डालडा, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, स्कीम मिल्क पाउडर मिलाकर पनीर तैयार किया गया था। जबकि पनीर सही तरीके से दूध से बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि, पनीर को ओडिशा भेजा जाता था। वहां के छोटे रेस्टोरेंट में सप्लाई भी की गई है।

डीएपी खाद 200 रुपए बोरी हो सकती है महंगी, जनवरी से सब्सिडी होगी खत्म

कई दस्तावेज जब्त, फैक्ट्री होगी सील

अधिकारियों ने फैक्ट्री के कई दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर, प्रोडक्ट में शामिल इंग्रेडिएंट्स की जानकारी, पैकेजिंग से जुड़े दस्तावेज और कई तरह के सामान जब्त कर लिए हैं। औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार ने बताया कि, फैक्ट्री को सील किया जा रहा है। संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

बीजेपी सांसद का वायरल वीडियो देखें , फोन पर कर दिया ऐसा.... काम

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • new year 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई