आज 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, शाह का दावा-48 घंटे में 258 माओवादियों ने डाले हथियार, अबूझमाड़ नक्सल मुक्त
Harrison Masih | Published:
258-naxals-surrender-chhattisgarh-maharashtra the sootr
बीते 48 घंटों में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल 258 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर हथियार डाल दिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक जीत बताया। अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर पूरी तरह नक्सल मुक्त घोषित।
Raipur. भारत में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बीते 48 घंटे बेहद ऐतिहासिक रहे। आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में 170 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इस दौरान कुल 258 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करके समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में हुआ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटनाक्रम को नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई का एक “ऐतिहासिक क्षण” बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए निरंतर काम कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... कांकेर में 100 नक्सलियों ने किया सरेंडर,टॉप लीडर राजू सलाम समेत कई बड़े माओवादी लौटे मुख्यधारा में
ये खबर भी पढ़ें... नारायणपुर एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला... नक्सली के बेटे की याचिका खारिज
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक देश को पूरी तरह नक्सल मुक्त बना दिया जाए।
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: एक करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवाद को बड़ा झटका
अमित शाह ने सरकार की नीति को बिल्कुल स्पष्ट बताया। उन्होंने कहा- “जो आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, उनका स्वागत है। लेकिन जो बंदूक उठाए रहेंगे, उन्हें हमारी सेना के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।”
उन्होंने सभी बचे हुए नक्सलियों से अपील की कि वे भी हिंसा छोड़कर शांति और विकास की मुख्यधारा से जुड़ें।
अमित शाह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दो बड़े नक्सली गढ़- अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर अब पूरी तरह नक्सल मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दक्षिणी बस्तर में बची हुई नक्सली गतिविधियों को भी जल्द खत्म कर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxalite surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
गृह मंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज हुआ है। इसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटनाक्रम को नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई का एक “ऐतिहासिक क्षण” बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए निरंतर काम कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... कांकेर में 100 नक्सलियों ने किया सरेंडर,टॉप लीडर राजू सलाम समेत कई बड़े माओवादी लौटे मुख्यधारा में
आत्मसमर्पण का पूरा आंकड़ा
बीते दो दिनों में हुए आत्मसमर्पण के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:
- छत्तीसगढ़ (आज ) – 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर
- छत्तीसगढ़ (कल) – 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
- महाराष्ट्र – 61 नक्सलियों ने हथियार डाले
ये खबर भी पढ़ें... नारायणपुर एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला... नक्सली के बेटे की याचिका खारिज
नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें ले रहा है- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मैं उन सभी नक्सलियों की सराहना करता हूं जिन्होंने भारत के संविधान में विश्वास जताते हुए हिंसा का रास्ता छोड़ा है। यह इस बात का सबूत है कि मोदी सरकार के प्रयासों से नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।
A landmark day in our battle against Naxalism.
Today, 170 Naxalites have surrendered in Chhattisgarh. Yesterday 27 had laid down their arms in the state. In Maharashtra, 61 returned to the mainstream, yesterday. In total, 258 battle-hardened left-wing extremists have abjured…
— Amit Shah (@AmitShah) October 16, 2025
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: एक करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवाद को बड़ा झटका
सरकार की दो टूक नीति
उन्होंने सभी बचे हुए नक्सलियों से अपील की कि वे भी हिंसा छोड़कर शांति और विकास की मुख्यधारा से जुड़ें।
छत्तीसगढ़ के दो नक्सल गढ़ हुए मुक्त
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxalite surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
जनवरी 2024 से अब तक की कार्रवाई
- आत्मसमर्पण: 2,100 नक्सली
- गिरफ्तार: 1,785 नक्सली
- एनकाउंटर: 477 नक्सली
आदिवासी वोट पर कांग्रेस का मिशन, राहुल के जल-जंगल-जमीन के एजेंडे को गांवों तक पहुंचाएंगे सुखदेव भगत
By Arun Tiwari
विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में
By Sanjay Gupta
जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज
By Neel Tiwari
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे
By Jageshwar Prasad
अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में
By Arun Tiwari
राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस
By Mukesh Sharma
राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन
By Jyoti Mahender Bhardwaj