मौत का टीकाकरण... सरगुजा में 3 महीने की मासूम ने तोड़ा दम, सदमे में परिवार
Kanak Durga Jha | Sept 26, 2024, 15:40 IST
3-month-old child died due vaccination Surguja
छत्तीसगढ़ में बच्चों को जानलेवा टीकाकरण लग रहा है। सरगुजा में 3 महीने की बच्ची की टीका लगने के बाद मौत हो गई। बता दें कि, प्रदेश में टीकाकरण से चौथे बच्चे की मौत हुई है।
छत्तीसगढ़ में बच्चों को जानलेवा टीकाकरण लग रहा है। सरगुजा में 3 महीने की बच्ची की टीका लगने के बाद मौत हो गई। इसके पहले बिलासपुर में 2 और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में टीका लगने के 36 घंटे के अंदर 1 बच्चे की मौत हुई थी। जीपीएम में टीके से मौत की बात को जांच समिति ने खारिज कर दिया था ,जबकि परिजनों ने कहा था कि रिपोर्ट झूठी है। बता दें कि, प्रदेश में टीकाकरण से चौथे बच्चे की मौत हुई है।
इस मामले में CMHO डॉ. प्रेम सिंह मार्को का कहना है कि, बच्ची के सांस नली और गले में दूध फंसा मिला है। जिससे बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिस वजह से मासूम की मौत हो गई। मामले में बिसरा और ब्लड सैंपल प्रिजर्व किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए... CGPSC अभ्यर्थियों की बल्ले-बल्ले... अब इंटरव्यू 150 नहीं 100 अंक का होगा
मिली जानकारी के मुताबिक, मैनपाट ब्लॉक के परपटिया निवासी सहत राम मझवार और फूलमती के 3 महीने की बच्ची रानी का मंगलवार को ढोढ़ीटिकरा के आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण किया गया था। टीकाकरण के बाद बच्ची को बुखार आ गया। परिजनों ने टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत हो जाने की जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य अमले को बताया कि बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे बच्ची की मौत हुई है। स्वास्थ्य अमले ने इसकी जानकारी सरगुजा CMHO को दी।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
CMHO ने कहा - बच्ची के गले में फंसा दूध
ये खबर भी पढ़िए... CGPSC अभ्यर्थियों की बल्ले-बल्ले... अब इंटरव्यू 150 नहीं 100 अंक का होगा
बुखार के बाद बच्ची की मौत
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari