बेमेतरा में चेकिंग के दौरान दो ट्रकों से 60 टन विस्फोटक जब्त, MP ले जा रहे थे, नक्सली करते हैं लैंड माइंस बनाने में इस्तेमाल
BP Shrivastava | Oct 10, 2023, 24:00 IST
बेमेतरा में चेकिंग के दौरान दो ट्रकों से 60 टन विस्फोटक जब्त, MP ले जा रहे थे, नक्सली करते हैं लैंड माइंस बनाने में इस्तेमाल
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। यहां चेकिंग के दौरान दो ट्रक में लोड 60 टन विस्फोटक जब्त किया गया है।
BEMETARA. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। यहां चेकिंग के दौरान दो ट्रक में लोड 60 टन विस्फोटक जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों ट्रकों में अमोनियम नाइट्रेट लोड था। जो कि बेमेतरा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रघुनाथनगर पुलिस ने चेकिंग में यह जब्ती की।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बलरामपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की जांच की जा रही है। रघुनाथनगर थाना प्रभारी अमर सिंह कोमरे की टीम द्वारा थाने के सामने वाहनों की जांच के दौरान दो ट्रक पहुंचे। ट्रक क्रमांक सीजी 15 सीएस 9094 एवं सीजी 15 एसी 5138 की जांच में दोनों ट्रकों में 30-30 टन अमोनियम नाइट्रेट लोड मिला। पूछताछ में बताया कि वे इसे सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड गनियारी, बैढ़न सिंगरौली ले जा रहे थे।
दोनों ट्रक में लोड विस्फोटक के परिवहन का ट्रक ड्राइवर के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस तलाश में भी कोई दस्तावेज ड्राइवर प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने विस्फोटक के साथ दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया। संवेदनशील क्षेत्रों में इनका परिवहन प्रतिबंधित मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर मुन्ना यादव (46) राबर्टसगंज, सोनभद्र, ननदेव तिवारी निवासी तरासी पलामू, झारखंड और सूरज कुमार निवासी तरासी पलामू को गिरफ्तार किया है। जब्त विस्फोटक की कीमत लगभग साढ़े 25 लाख रुपए बताई जा रही है। इस विस्फोटक का उपयोग नक्सली भी लैंड माइंस बनाने के लिए करते रहे हैं।
वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण हुई कार्रवाई
ड्राइवर के पास नहीं हैं वैध दस्तावेज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari