छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 5 बजे तक 67.48% प्रतिशत वोटिंग, वोटिंग का समय समाप्त, धरसींवा में हुई सबसे अधिक वोटिंग
Vikram Jain | Nov 17, 2023, 18:07 IST
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 5 बजे तक 67.48% प्रतिशत वोटिंग, वोटिंग का समय समाप्त, धरसींवा में हुई सबसे अधिक वोटिंग
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 70 सीटों पर शुक्रवार यानी आज होना है। बता दें कि इस चरण में कई हाई प्रोफाइल सीटें शामिल हैं।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान समाप्त हो चुका है। छत्तीसगढ़ में अब तक 67.48% प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। बता दें कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भिलाई चरोदा नगर निगम अंतर्गत डबरा पारा वार्ड में मतदान का समय समाप्त होने के बाद भी लोग कतार में लगे हैं। ऐसे में जो लोग लाइन में लगे हैं, वो समय खत्म होने के बाद भी मतदान कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुई और छत्तीसगढ़ का ये वोटिंग प्रतिशत काफी अच्छा माना जा रहा है। गौरतलब है कि शुरुआत में वोटिंग की स्पीड धीमी रही लेकिन बाद में इसमें तेजी आ गई। हालांकि वोटिंग के दौरान कसडोल विधानसभा क्षेत्र में वोट देने गई एक महिला की मौत भी हो गई तो कोरिया जिले में वोट डालने जा रहे एक युवक पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया जिसमें वह मारा गया।
वोटिंग के दौरान हुई महिला की मौत
यहां इतनी वोटिंग
कुल 67.48% फीसदी मतदान
- बालोद - 77.67%
- बलौदाबाजार - भाटापारा - 70.70%
- बलरामपुर- 67.95%
- बेमेतरा -72.92%
- बिलासपुर -61.43%
- धमतरी - 79.89%
- दुर्ग -65.07%
- गरियाबंद - 71.13%
- गोरेला-पेंड्रा - 72.30
- जांजगीर-चांपा - 65.57%
- जशपुर - 71.41%
- कोरबा -71.62%
- कोरिया - 73.56%
- महासमुंद - 70.07%
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर - 68.79%
- मुंगेली - 65.22%
- रायगढ़ - 71.84%
- रायपुर - 58.83%
- सक्ति - 63.82%
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ - 65.66%
- सूरजपुर - 66.36%
- सरगुजा - 67.71%
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari