जगदलपुर के पास तीन वाहनों में जोरदार टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

Vikram Jain | Jan 27, 2024, 01:44 IST
Share
जगदलपुर के पास तीन वाहनों में जोरदार टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा
जगदलपुर के पास तीन वाहनों में जोरदार टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में ओडिशा बॉर्डर पर हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को कोरापुट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बोरीगुमा इलाके में हुआ। यहां रफ्तार इतनी तेज थी कि सिर्फ पांच सेकंड में ही स्कार्पियो ने 2 बाइक और ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे का दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर

हादसा उस वक्त हुआ सफेद कलर की स्कार्पियो तेज रफ्तार में ओडिशा से जगदलपुर की ओर वापस लौट रही थी, इस दौरान स्कार्पियो चालक ने ओवरटेक करने चक्कर में सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, बाइक गिरने के बाद दूर तक घिसते चली गई।इस टक्कर के बाद बेकाबू हुई स्कार्पियो ऑटो से टकरा गई, इस दौरान सामने से आ रहा एक और बाइक चालक भी गाड़ी से टकरा गया। टक्कर के बाद स्कार्पियो और ऑटो दोनों सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, वहीं बाइक चालक सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि देखने वाले लोगों की रूह कांप गई, यह हादसा घटनास्थल के पास एक घर के सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

3 की मौके पर मौत, 4 ने अस्पताल में तोड़ा दम

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार और दो अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने घायलों को आनन फानन में कोरापुट के अस्पताल में भर्ती कराया, चार लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक चालक और ऑटो सवार छह लोगों की मौत हुई है। वहीं स्कार्पियो सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे में घायल 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज ओडिशा के कोरापुट अस्पताल में चल रहा है।

ओडिशा के रहने वाले सात लोगों की मौत

घटना के बाद स्कार्पियो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें वाहन की टक्कर काफी दर्दनाक है। बताया जा रहा है कि जिस स्कार्पियो से हादसा हुआ उसमें पांच लोग सवार थे, हादसे में स्कार्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं हादसे का शिकार हुए ऑटो में 15 लोग सवार थे, हादसे में मारे गए लोग ओडिशा के अलग- अलग स्थानों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल बस्तर पुलिस ने स्कार्पियो के मालिका का पता लगा रही है क्योंकि उस पर छत्तीसगढ़ का नंबर दर्ज है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Road accident in Jagdalpur
  • जगदलपुर में सड़क हादसा
  • Road accident on Chhattisgarh-Odisha border
  • CCTV of road accident
  • collision between Scorpio and auto
  • छत्तीसगढ़-ओडि‍शा बॉर्डर पर सड़क हादसा
  • सड़क हादसे का सीसीटीवी
  • स्कार्पियो और ऑटो की टक्कर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा