देश-विदेश के 3000 कंस्ट्रक्शन एक्सपर्ट्स रायपुर में करेंगे मंथन

Marut raj | Nov 08, 2024, 07:27 IST
Share
83rd Session of Indian Road Congress IRC Raipur the sootr
83rd Session of Indian Road Congress IRC Raipur the sootr

Indian Road Congress : छत्तीसगढ़ में पहली बार भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) का अधिवेशन आयोजित होने जा रहा है। इसमें 4 दिनों तक नई रोड कंस्ट्रक्शन तकनीकों, नवाचारों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

Indian Road Congress : छत्तीसगढ़ में पहली बार भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) का अधिवेशन आयोजित होने जा रहा है, जो राज्य की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 8 से 11 नवंबर तक होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे, और यह अधिवेशन विभिन्न देशों के कंस्ट्रक्शन एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिकों की उपस्थिति में सड़कों की नई निर्माण तकनीक पर केंद्रित होगा। श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, और सिंगापुर सहित अन्य देशों के विशेषज्ञ भी यहां अपने विचार साझा करेंगे।

90 रुपए के नमक से बन रही 1300 की खाद, धान के कटोरे में नई आफत

अधिवेशन में भारत की प्रमुख मेट्रो शहरों से डेवलपर्स शामिल होंगे, और 4 दिनों तक नई रोड कंस्ट्रक्शन तकनीकों, नवाचारों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 3000 प्रतिनिधि, जिनमें आईआईटी, एनआईटी और अन्य तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थी भी होंगे, भाग लेने के लिए रायपुर पहुंचेंगे।

अडानी की कंपनी ने मुर्दे के नाम पर ली फर्जी मंजूरी, संकट के बादल छाए

मशहूर गायक बांधेंगे समा

83वे इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ की अनूठी कला, संस्कृति, पर्यटन, खनिज और वन्य संसाधनों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ी नृत्य और गायक सुदेश भोसले एवं अनूप जलोटा के गीतों की प्रस्तुति होगी।

इसके अलावा, प्रतिनिधियों को चंपारण, सिरपुर और जंगल सफारी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का आकर्षण भी बढ़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें... मोबाइल चोरों का आतंक

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में देगा योगदान

भारतीय सड़क कांग्रेस की स्थापना 1934 में जयकर समिति की सिफारिशों पर हुई थी, जो भारत में सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सुधार के लिए काम करती है।

महतारी वंदन योजना के फिर से भरे जाने वाले हैं फॉर्म , कर लें तैयारी

अधिवेशन में तकनीकी प्रदर्शनियां और नवाचारों पर प्रजेंटेशन होंगे, जिनके सुझावों को लागू करने की योजना बनाई जाएगी। यह अधिवेशन न केवल राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सड़क विकास तकनीकों में सहयोग का एक नया मंच प्रदान करेगा।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • cg news in hindi
  • Indian Road Congress
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

By Sandeep Kumar

भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?

By Ramanand Tiwari

17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?
एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?

By Ramanand Tiwari

एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?
महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह

By The Sootr

महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह
MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन

By Ramanand Tiwari

MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन
एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी

By Sandeep Kumar

एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी
खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान

By The Sootr

खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान