अंडर-15 स्टेट टीम में जशपुर की 9 लड़कियों का चयन

Krishna Kumar Sikander | May 08, 2025, 13:11 IST
Share
9 girls from Jashpur selected in Under-15 state team the sootr
9 girls from Jashpur selected in Under-15 state team the sootr

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने राज्य की टीम के चयन के लिए ट्रायल स्पर्धा शुरू की तो अकेले जशपुर की नौ लड़कियां प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आईं। शासकीय प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की नौ छात्राओं ने अंडर-15 टीम में अपनी जगह बनाई है।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने राज्य की टीम के चयन के लिए ट्रायल स्पर्धा शुरू की तो इसमें अकेले जशपुर की नौ लड़कियां प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आईं। यहां शासकीय प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और नौ छात्राओं ने अंडर-15 टीम में अपनी जगह बनाई है। इतना ही नहीं यहीं छह छात्राएं अंडर-19 की ट्रायल स्पर्धा के अगले दौर में पहुंचने में भी सफल रहीं। इस तरह इचकेला छात्रावास की 15 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर जशपुर का नाम रोशन किया।

ये खबर भी पढ़ें... मुठभेड़ के बाद 11 महिला नक्सली समेत 19 शव बरामद

अगला ट्रायल आरडीसीए ग्राउंड रायपुर में

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा महिला क्रिकेट के लिए चयन प्रक्रिया की गई है। इसके तहत स्टेट अंडर-15 टीम के लिए इंजील लकड़ा, जिज्ञासा कुजूर, अमीषा लकड़ा, अभिलाषी बड़ा रितु भगत, गायत्री बाई, संतोषी बाई, पूर्वांशी साहू और साक्षी यादव चुनी गईं। वहीं, अंडर-19 टीम के लिए आकांक्षा रानी, झूमूर तिर्की, तुलसीका भगत, अलका रानी कुजूर, नितिका बाई और वर्षा बाई ट्रायल के अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं। अगला ट्रायल राजधानी रायपुर के आरडीसीए ग्राउंड में होगा।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों की IED के चपेट आए तीन जवान बलिदान, एक गंभीर

अधीक्षिका की बेटी से मिली प्रेरणा

जशपुर की इचकेला छात्रावास की अधीक्षिका पंडरी बाई ने छात्रावास में खेल को बढ़ावा देने के साथ आदिवासी बेटियों को क्रिकेट में आने के लिए प्रेरित किया। अधीक्षिका पंडरी बाई के प्रयास का ही सुपरिणाम है कि यहां की बेटियां जशपुर को गौरान्वित करने लगी है। अधीक्षिका पंडरी बाई पहाड़ी कोरवा समुदाय से हैं। उनकी बेटी आकांक्षा रानी अंडर-19 बीसीसीआई टी-20 ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ टीम की प्रमुख खिलाड़ी है। आकांक्षा के शानदार प्रदर्शन ने छात्रावास की अन्य छात्राओं को भी आकर्षित किया। यहां छात्राओं के उत्थान में क्रिकेट कोच संतोष कुमार, मेंटोर शंकर सोनी की भी अहम भूमिका है।

ये खबर भी पढ़ें... कोयला खदान के लिए ग्रामीण नहीं खाली कर रहे जमीन

सीएम साय ने भी की सराहना

जशपुर की बेटियों की क्रिकेट प्रतिभा की सराहना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी की। मुख्यमंत्री साय ने बेटियों की उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौरवशाली उपलब्धि जशपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव मदद दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें... मुर्गी के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ

Girls | jashpur | selected | cricket team | CG News | क्रिकेट टीम | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • jashpur
  • जशपुर
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Girls
  • लड़कियां
  • selected
  • क्रिकेट टीम
  • cricket team
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि