रायपुर में एक महिला ने थाने में दो माह की बच्ची के साथ लगाई खुद को आग

Marut raj | Published:
Share
A woman attempted suicide in Raipur police station the sootr
A woman attempted suicide in Raipur police station the sootr

महिला गोद में बच्ची को लिए हुई थी। उसके पास केरोसिन भी था। उसने पुलिस थाने के गेट पर मिट्टी का तेल शरीर पर छिड़क लिया फिर खुद को आग लगा दी। थाने के भीतर स्टाफ ने जब चीखने की आवाज सुनी तो उन्होंने दोनों की जान बचाई।

A woman attempted suicide in Raipur police station : रायपुर में एक महिला द्वारा थाने के अंदर अपनी दो महीने की बच्ची के साथ आत्महत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। महिला ने बच्ची सहित खुद को आग लगा ली। इससे दोनों झुलस गए। घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है।

RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न

पति से विवाद के बाद उठाया ये खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार महिला नंदनी सावरा (25) तिल्दा के देवार पारा की रहने वाली है। तिल्दा थाना प्रभारी एसएस सिंह के अनुसार शुरुआती पूछताछ में पता चला है, महिला का अपने पति के साथ किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला गुस्सा कर घर से बाहर निकली थी।

अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन

महिला ने अपने पास मिट्टी तेल भी रखा हुआ था। उसने पुलिस थाने के गेट पर मिट्टी तेल शरीर पर छिड़क लिया फिर खुद को आग लगा दी। थाने के भीतर तैनात स्टाफ ने जब चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह फौरन बाहर दौड़कर आए।

छत्तीसगढ़ BJP मंडल अध्यक्ष चुनाव में विवाद, आपस में भिड़े नेता

पुलिस वालों ने दोनों की जान बचाई

थाना स्टाफ ने कपड़े से लपेटकर महिला के शरीर में लगी आग बुझाई। इसके अलावा बच्चे के शरीर में भी आग पकड़ ली थी, उसे भी बुझाया गया। फिलहाल तिल्दा नेवरा सामुदायिक अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद दोनों को डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया है। ​​​​​​

पटवारी 90 हजार रिश्वत मांग रहा था, ACB ने रंगे हाथ कोटवार के साथ पकड़ा

महिला 15-20 फीसदी झुलस गई है। वहीं बच्ची के पैरों के पास का निचला हिस्सा भी जल गया है। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति नानकून देवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। इस मामले में पुलिस दोनों के बीच हुए विवाद को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

महिला ने बच्ची के साथ लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भी 24 साल की महिला ने अपनी 14 महीने के बेटी के साथ फांसी लगा ली। महिला ने ​​​​​​लोधीडांड़ के महानपार जंगल में आत्महत्या की है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक महिला की पहचान कमला गोड़, पति परमेश्वर गोड़ के रूप में हुई है। इस मामले में भी महिला का पति के साथ विवाद सामने आ रहा है।

Tags:
  • Raipur News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • रायपुर क्राइम न्यूज
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर