ACB ने एसडीओ , सरपंच और पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, इस काम के लिए मांगे थे रुपए

Marut raj | Aug 05, 2024, 20:43 IST
Share
ACB bribery action chhattisgarh news
ACB bribery action chhattisgarh news

लोन लेने के लिए पंचायत की एनओसी व नक्शे की जरूरत थी। इसके लिए रायपुर के रहने वाले बघेल से पंचायत सचिव रिश्वत मांग रहा था। उनकी शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की।

रायपुर. एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो यानी ACB ने सोमवार को एसडीओ, सरपंच और पंचायत सचिव को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव घर बनाने के लिए नक्‍शा पास करने और एनओसी देने के एवज में 18 हजार रुपए मांग रहा था।

एसीबी ने रायपुर के संतोषी नगर में रहने वाले लुकेश कुमार बघेल की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। बघेल के नाम ग्राम डोमा, तहसील व जिला रायपुर में जमीन है। वह इस पर मकान बनाने की तैयारी में थे। अवास बनाने के लिए उन्‍होंने बैंक में लोन के लिए आवेदन किया था।

पंचायत कार्यालय में ली रिश्वत

लोन के दस्‍तोवजों के लिए पंचायत की एनओसी व नक्शे की जरूरत थी। इसके लिए बघेल ने ग्राम पंचायत डोमा के सचिव धमेन्द्र कुमार साहू से सम्पर्क किया। साहू ने इस काम के लिए 18 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

इसकी उन्होंने एसीबी में शिकायत की। इस पर ट्रेप आयोजित किया गया। बघेल को आरोपी पंचायत सचिव धर्मेन्द्र कुमार साहू के पास उसके कार्यालय में भेजा गया।

साहू ने स्वयं रिश्वत न लेते हुए अपने साथ मौजूद डोमा गांव के सरपंच देव सिंह बघेल को रकम देने को कहा। लुकेश ने रुपए सरपंच बघेल को दे दिए। दोनों ही आरोपी धमेन्द्र कुमार साहू, पंचायत सचिव एवं सरपंच देव सिंह बघेल को पंचायत कार्यालय में 18000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

एसडीओ 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

खैरागढ़- छुईखदान- गंडाई के प्रभारी एसडीओ सौरभ ताम्रकार को तीस हजार की रिश्वत लेते हुए एसीबी, ईओडब्ल्यू ने सोमवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसडीओ ने मोहगांव के सरपंच से गौठान का बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगी थी ।

Tags:
  • ACB bribery action chhattisgarh news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा