छत्तीसगढ़ में ACB की छापेमारी, बिलासपुर DEO टीआर साहू को किया गिरफ्तार
Deeksha Nandini Mehra | Aug 03, 2024, 10:56 IST
बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के घर छापेमारी
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार सुबह ACB की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के घर दबिश दी है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के बाद ये एक्शन लिया है।
ACB Raid in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कवर्धा में ACB ( एंटी करप्शन ब्यूरो ) की टीम ने छापेमारी की है। बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के कई ठिकानों पर टीम ने सुबह दबिश दी। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के बाद ये एक्शन लिया गया है।
जानकारी के अनुसार ACB ने इस बार स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली है। ACB की टीम सिर्फ एक गाड़ी में बारिश के बीच DEO टीआर साहू के नूतन कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची है। DEO टीआर साहू को गिरफ्तार कर ACB की टीम बिलासपुर दफ्तर ले गई है। इसके अलावा साहू के कवर्धा स्थित आवास पर भी कार्रवाई चल रही है।
कार्रवाई के दौरान ACB की टीम DEO टीआर साहू को उनके आवास से जिला शिक्षा कार्यालय लेकर गई। यहां टीम ने विभागीय दस्तावेज खंगाले गए और अधिकारी से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि ट्रांसफर- पोस्टिंग से लेकर विभागीय कामों में कमीशनबाजी की शिकायतों की जांच के बाद ये एक्शन लिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जांच के बाद ACB की टीम रवाना हो गई है। अफसरों ने बताया कि अभी पूरे मामले की जांच अभी चल रही है। दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ACB सूत्रों ने बताया कि DEO टीआर साहू पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर छापेमारी की।
जानकारी के अनुसार ACB ने इस बार स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली है। ACB की टीम सिर्फ एक गाड़ी में बारिश के बीच DEO टीआर साहू के नूतन कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची है। DEO टीआर साहू को गिरफ्तार कर ACB की टीम बिलासपुर दफ्तर ले गई है। इसके अलावा साहू के कवर्धा स्थित आवास पर भी कार्रवाई चल रही है।
कमीशनबाजी की शिकायतों के बाद लिया एक्शन
कोर्ट के आदेश पर छापेमारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA