ACC adani की बिलासपुर में तीसरी फैक्ट्ररी, प्रभावित गांव के हजारों लोग विरोध में

Jitendra Shrivastava | Jun 13, 2024, 20:18 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

ACC adani ने उत्पादन शुरू करने से पहले ही नियमों की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दी हैI अडानी ने ग्रामीणों को पर्यावरणीय असस्मेंट रिपोर्ट भी नहीं दी हैI समस्या से प्रभावित गांव के ग्रामीणों के लिए जनसुनवाई भी सात किलोमीटर दूर करने की तैयारी है...

शिव शंकर सारथी, BILASPUR/RAIPUR. भिलाई और बलौदा बाजार के बाद ACC Adani छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नई सीमेंट फैक्ट्री के उत्पादन के लिए काम शुरू कर चुका हैI इस नई सीमेंट फैक्ट्री के लिए ACC-अडानी हर बार की तरह इस बार भी नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहा हैI

पर्यावरण की असस्मेंट रिपोर्ट भी नहीं दी

जन सुनवाई से पहले ग्राम सभा की मंजूरी जरूरी होती है, लेकिन ACC Adani ने गांव को लोगों सूचना देना भी जरूरी नहीं समझा हैI ACC adani ने उत्पादन शुरू करने से पहले शुरू के नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैI अडानी ने ग्रामीणों को पर्यावरणीय असस्मेंट रिपोर्ट भी नहीं दी हैI और जन-सुनवाई प्रभावित होने गांव वाले गादाडीह-लोहरसी में करने के बजाय इन गावों से सात किलोमीटर दूर के गांव में जन सुनवाई की तैयारियां हैI

ये खबर भी पढ़ें...

अगले 100 दिनों में 21 बड़े फैसले लेगी साय सरकार, इनमें अहम पदों पर नियुक्तियां शामिल

ग्रामीणों की शिकायत और मांगे

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के गांव गोदाडीह और लोहारसी में एसीसी (adani) की सीमेंट परियोजना पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए एक जनसुनवाई 18 जून को होनी हैI गांवों की शांति व्यवस्था बनी रहे ये कारण बताते हुए कलेक्टर बिलासपुर से जन सुनवाई को निरस्त करने की मांग की हैI इस मांग के साथ ही ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि जनसुनवाई भी नियमानुसार नहीं की जा रही है। प्रभावित होने वाले ग्रामीणों को सूचना नहीं दी गई है और जनसुनवाई प्रभावित गांवों से 7 किलोमीटर दूर करने की तैयारी हैI

अडानी, छत्तीसगढ़ और विवाद...

  1. सरगुजा ( परसा केते ) में कोयला खनन की निविदा से लेकर खनन तक सरकार और विपक्ष आमने-सामने रहे। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल 2018 में मुख्यमंत्री बनने के बाद खनन में कोई रोक नहीं लगा पाए। और तो और फर्जी ग्राम सभा मामले की जांच पर भी वो कोई उल्लेखनीय काम नहीं कर पाएI
  2. छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने "ग्राम सभा की मंजूरी फर्जी थी" के आरोप पर मुहर लगा दी हैI नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी इस रिपोर्ट के साथ खड़े नजर आ रहे हैंI

'द सूत्र' ने पड़ताल में ये पाया

ACC एकीकृत सीमेंट परियोजना नहीं लगने देने को लेकर ग्रामीण फैसला कर चुके हैंI ग्रामीणों के फैसले की वजह ये है कि जो कम्पनी उत्पादन शुरू होने से पहले नियमों को धता बता रही है, वो कम्पनी उत्पादन शुरू होने के बाद नियमों को और भी नहीं मानेगीI

Adani नियम और सरकारें

राहुल गांधी ने कई भाषणों में अडानी-अंबानी की आलोचना की है, लेकिन राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सार्वजनिक रूप से रोजगार के नाम अडानी के साथ खड़े नजर आए हैंI राजस्थान की तरह, पश्चिम बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़ (2018-2023) में भी जहां BJP सत्ता में नहीं थी, वहां भी अडानी के काम में कहीं रुकावट आने का उदाहरण नहीं हैI

Tags:
  • ACC adani
  • बिलासपुर में नई सीमेंट फैक्ट्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा