छत्तीसगढ़ : कोयले की सप्लाई में अडानी को ऐसे लगा दिया करोड़ों का चूना

Marut raj | Jul 23, 2024, 11:21 IST
Share
acc chhattisgarh cement plant gautam adani news the sootr
acc chhattisgarh cement plant gautam adani news the sootr

जांच के दौरान पाया गया कि कोरबा जिले की दीपका खदान से जी 11 ग्रेड का कोयला लोड करके तीन ट्रक निकले थे। इसके बाद वो ट्रक जब एसीसी प्लांट पहुंचे तो उसमें लदा कोयला बदलकर खराब क्वालिटी का हो गया। यह खेल महीनों से चल रहा था।

रायपुर. देश के जानेमाने उद्योगपति गौतम अडानी को छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपए का चूना लगाए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के भिलाई में अडानी की सीमेंट कंपनी ACC का प्लांट है। इस प्लांट पर कोयले की सप्लाई से जुड़े ट्रक मालिकों ने इस हेराफेरी की वारदात को अंजाम दिया है।

इस तरह महीनों से कर रहे थे हेराफेरी

फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मिली शिकायत के बाद जामुल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर लव कुमार साहू (29) निवासी नवागांव मोहदा बिलासपुर, रूपेश कुमार साहू (21) निवासी नवागांव बिलासपुर और राजेन्द्र प्रजापति (29 ) निवासी झलफा हीरी बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। इन्होंने बताया कि वो लोग अच्छे ग्रेड का कोयला लोड करके दीपका खदान से चलते थे। जैसे ही वो लोग बिलासपुर जिले के सरगांव एरिया में पहुंचते हैं तो उनका मालिक जगदीश साहू और कैलाश साहू ट्रक को वहां पर स्थित कोयला डिपो में ले जाने को कहता है।

वहां पर अच्छे ग्रेड का कोयले अनलोड कर दिया जाता है और उसकी जगह खराब ग्रेड का कोयला वापस लोड कर दिया जाता है। पुलिस दोनों ट्रक मालिकों की तलाश कर रही है।

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय के अनुसार मामले की जांच के दौरान पाया गया कि कोरबा जिले की दीपका खदान से जी 11 ग्रेड का कोयला लोड करके तीन ट्रक निकले थे। इसके बाद वो ट्रक जब एसीसी प्लांट पहुंचे तो उसमें लदा कोयला बदलकर खराब क्वालिटी का हो गया।

एसीसी प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि इस तरह का काम कई महीनों से हो रहा है और उन्हें करोड़ों का चूना लगाया जा चुका है।

Tags:
  • एसीसी प्लांट छत्तीसगढ़
  • एसीसी प्लांट छत्तीसगढ़ न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा