रायपुर में पुलिस की सुरक्षा से आरोपी फरार, कोर्ट पेशी पर लाया गया था, FIR की कवायद
BP Shrivastava | Oct 10, 2023, 24:00 IST
रायपुर में पुलिस की सुरक्षा से आरोपी फरार, कोर्ट पेशी पर लाया गया था, FIR की कवायद
आचार संहिता के पहले दिन सोमवार, 9 अक्टूबर को पुलिस की सुरक्षा से एक आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट परिसर लाया गया था, उसी दौरान आरोपी भाग गया।
शिवम दुबे, RAIPUR. आचार संहिता के पहले दिन सोमवार, 9 अक्टूबर को पुलिस की सुरक्षा से एक आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट परिसर लाया गया था, जहां पर पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया है। वहीं पुलिस इस मामले में एफआईआर करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, पुलिस की सुरक्षा के बीच आरोपी के फरार होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक धोखाधड़ी के आरोपी को कोर्ट पेशी के लिए लाया गया था। जहां से वह फरार हो गया। आरोपी का नाम चरणजीत सिंह बताया जा रहा है। आरोपी महाराष्ट्र का रहने वाला है।
पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि तो की है, लेकिन पूरी जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में मर्ग कायम करने की तैयारी पूरी हो गई है। कुछ देर में मामला दर्ज कर लिया जाएगा। जिसके साथ पूरी जानकारी भी सामने आएगी।
ऐसे मामलों पुलिस को 24 घंटों के अंदर मामला दर्ज करना होता है, लेकिन इस मामले अब तक एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अधिकारी ने मामले पुष्टि करते हुए जल्द FIR होने की बात कही है। इस मामले में विभागीय जांच भी हो सकती है।
कोर्ट में पेशी के दौरान फरार
मामला दर्ज होने के बाद सामने आएगी जानकारी
एक दिन बाद भी FIR नहीं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari