बीजेपी की बाग़ियों पर कार्रवाई शुरु, बलरामपुर में निष्कासित जिला पंचायत सदस्य ने BJP प्रत्याशी को ही बता दिया 2018 का जयचंद

Chandresh Sharma | Nov 22, 2023, 24:00 IST
Share
बीजेपी की बाग़ियों पर कार्रवाई शुरु, बलरामपुर में निष्कासित जिला पंचायत सदस्य ने BJP प्रत्याशी को ही बता दिया 2018 का जयचंद
बीजेपी की बाग़ियों पर कार्रवाई शुरु, बलरामपुर में निष्कासित जिला पंचायत सदस्य ने BJP प्रत्याशी को ही बता दिया 2018 का जयचंद

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने बागियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। रामानुजगंज में बीजेपी ने जिला पंचायत सभापति राजेश यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ बीजेपी ने बागियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। रामानुजगंज में बीजेपी ने जिला पंचायत सभापति राजेश यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा, अब राजेश यादव ने रामानुजगंज के बीजेपी प्रत्याशी पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेश यादव का कहना है कि 2018 के चुनाव में रामविचार नेताम ने बीजेपी प्रत्याशी को हराने के लिए काम किया था।

मेरी जान को भी खतरा- राजेश यादव

राजेश यादव ने राम विचार नेताम पर गंभीर आरोप लगाते हुए द सूत्र से कहा कि उनके द्वारा 2018 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा कर भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी रामकिसुन सिंह को हराने का काम किया। अब मेरे साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना होती है तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी राम विचार नेताम की होगी। उन्होंने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई।राजेश यादव ने कहा कि मैं हमेशा से जनता का सेवा करते आया हूं और करते रहूंगा। मेरे जन सेवा के कार्य में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा जो मेरा निरंतर कर्म था वह जारी रहेगा।

'बीजेपी बागियों पर हमेशा सख़्त'

बीजेपी का कहना है कि बागियों का तेवर पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती है, अब तक 10 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं या पदाधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। इसके लगातार जांच पड़ताल कर पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

बलरामपुर में मामला और उलझा!

पार्टी की कार्रवाई के बाद सभापति राजेश यादव ने जो आरोप राम विचार नेताम पर लगाए हैं, उससे मामला और उलझन में फंस गया है। अपने बयान में राजेश यादव ने अपनी जान को खतरा बताया। साथ ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का भी जिक्र किया है कि राम विचार नेता ने जब पार्टी विरोधी गतिविधियों की थी तो राजनाथ सिंह संज्ञान में बातें रही हैं।

भाजपा कर रही चुनाव के नतीजों का इंतजार?

बीजेपी विधानसभा चुनाव 2023 में अब तक इस चुनाव में भितरघात करने वालों पर बड़े ही गुम सुम तरीके से कार्रवाई कर रही है। सूत्रों का मानना है कि बीजेपी के पास उन सभी नेताओं की लिस्ट है। जिन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ भितरघात किया है। यह माना जा रहा है कि भाजपा 3 दिसंबर को नतीजे जारी होने के बाद ऐसे नेताओं पर कठोर कार्रवाई कर सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि ऐसे लोगों की लिस्ट चुनाव सहसंचालक मनसुख मांडवीया को सौपी जा चुकी है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Allegations and counter-allegations after expulsion
  • action against BJP rebels
  • Zip President Rajesh Yadav
  • BJP candidate Ramkisun Singh
  • निष्कासन के बाद आरोप-प्रत्यारोप
  • बीजेपी की बागियों पर कार्रवाई
  • जिपं अध्यक्ष राजेश यादव
  • बीजेपी प्रत्याशी रामकिसुन सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा