नक्सलियों के गढ़.... बस्तर के राजमहल में 135 साल बाद गूंजेगी शहनाई

Kanak Durga Jha | Feb 18, 2025, 15:40 IST
Share
After 135 years the wedding bells will ring in the palace of Bastar
After 135 years the wedding bells will ring in the palace of Bastar

बस्तर राजपरिवार के इतिहास के जानकार रूद्रनारायण पाणिग्रही बताते हैं कि इससे पहले बस्तर राजपरिवार का जगदलपुर में आखिरी विवाह सन 1890 में राजा रूद्रप्रताप देव का हुआ था।

1 जनवरी 1948 को सभी रियासतों का विलय देश में हुआ। इसके बाद बस्तर राजपरिवार में ये पहला विवाह है, जिसमें वर पक्ष की तरफ से सारी परंपराएं जगदलपुर में पूरी की जा रही हैं। बस्तर राजपरिवार के इतिहास के जानकार रूद्रनारायण पाणिग्रही बताते हैं कि इससे पहले बस्तर राजपरिवार का जगदलपुर में आखिरी विवाह सन 1890 में राजा रूद्रप्रताप देव का हुआ था।

वहीं राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव का विवाह दिल्ली और विजयचंद्र का विवाह गुजरात में संपन्न हुआ था। ऐसे में बस्तर राजपरिवार के जगदलपुर स्थित राजमहल में 135 साल बाद शहनाई की गूंज सुनाई दे रही है।

ये खबर भी पढ़िए...आज मिलेंगे नए पंच-सरपंच, CM विष्णुदेव साय के समधी का भी होगा फैसला



दंतेश्वरी माता का छत्र और छड़ी विवाह में होगा शामिल

दंतेश्वरी माता का छत्र और छड़ी पहली बार किसी विवाह में शामिल होगी। पूर्व राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव के बारात में दंतेश्वरी माता का छत्र और छड़ी शामिल किया जाएगा। 18 फरवरी को छत्र और छड़ी को राजमहल जगदलपुर ले जाया जाएगा। फिर यहां से बारात के साथ 20 फरवरी को एमपी के नागौद के लिए फ्लाइट से दंतेश्वरी माता के छत्र और छड़ी को ले जाया जाएगा। बारात के लिए दो फ्लाइट बुक करवाई गई है।

ये खबर भी पढ़िए...CG Breaking : कौन बनेगा सरपंच, फैसला आज, CM साय के समधी भी मैदान में

राजपरिवार के विवाह में ये होंगी खास चीजें

बता दें कि साल में माईजी की छड़ी और उनका छत्र केवल बस्तर दशहरा और फागुन मड़ई पर ही बाहर निकाला जाता है। इसमें भी फागुन मड़ई पर जिले में ही छड़ी और छत्र की परिक्रमा होती है। विवाह में शामिल करने छत्र और छड़ी को जगदलपुर और फिर यहां से नागौद ले जाने प्रोटोकाल तैयार किया जा रहा है।

छत्र और छड़ी को दंतेवाड़ा में सलामी दी जाएगी। फिर यहां से जवानों के साथ ही छड़ी और छत्र को जगदलपुर तक पहुंचाया जाएगा। किसी वीआईपी प्रवास की तरह ये प्रोटोकाल तैयार किया जाता है, जिसमें छत्र-छड़ी को कब-कहां रोका जाएगा, इनका उल्लेख किया जाता है। राज परिवार की कुल देवी हैं दंतेश्वरी माता दंतेश्वरी माता के छत्र और छड़ी को अभी तक किसी भी विवाह में इससे पहले शामिल नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...लॉटरी दिलाएगी हितग्राहियों को मकान... साय सरकार दे रही बड़ा चांस

चूंकि राज परिवार के सदस्य का विवाह होने जा रहा है। राज परिवार दंतेश्वरी माता के प्रथम पुजारी हैं। साथ ही दंतेश्वरी माता राजपरिवार की कुल देवी भी हैं। 10 लोग जाएंगे छत्र और छड़ी के साथ दंतेश्वरी माता के छत्र और छड़ी के साथ दंतेवाड़ा से पुजारी परमेश्वर नाथ जिया, मांझी, बारह लांकवार के लोग और छड़ी को पकड़ने वाला प्रमुख सेवादार चौरिया और पडियार इसमें मुख्य रूप से शामिल होंगे।



ये खबर भी पढ़िए...मुस्लिम नेताओं ने कराया 30 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा... चला कानूनी डंडा



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Bastar News
  • दंतेवाड़ा लौटीं मां दंतेश्वरी
  • दंतेश्वरी माता
  • Bastar News in Hindi
  • chhattisgarh news channel
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा