9 साल बाद 1262 व्याख्याताओं का प्रमोशन... बनेंगे प्राचार्य

Kanak Durga Jha | Aug 18, 2025, 10:31 IST
Share
After 9 years 1262 lecturers promoted become principals
After 9 years 1262 lecturers promoted become principals

पिछली सरकार में शिक्षकों की पदस्थापना में हुए विवाद से साय सरकार ने सबक लिया है। इसी कारण प्रदेश में 9 साल बाद 1262 व्याख्याताओं को पदोन्नत कर जिन्हें प्राचार्य बनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 9 साल बाद 1262 व्याख्याताओं को पदोन्नत कर प्राचार्य बनाया जा रहा है। इस बार पहली बार उनकी पदस्थापना काउंसिलिंग के जरिए की जाएगी। यह प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होगी।

पिछली सरकार में शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था, जिसके चलते कई अधिकारियों पर कार्रवाई करनी पड़ी थी। मौजूदा सरकार ने इस अनुभव से सबक लेते हुए नई और पारदर्शी व्यवस्था लागू की है।

845 प्राचार्यों की होगी पदस्थापना काउंसिलिंग शिक्षा विभाग के अनुसार, 1262 पदोन्नत प्राचार्यों में से 417 पहले से ही प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें वहीं पदस्थ रहना होगा। शेष 845 प्राचार्यों की पदस्थापना काउंसिलिंग से तय की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि प्राचार्य (टी) संवर्ग के लिए कुल 1335 पद हैं। इनमें से अप्रैल से जुलाई तक 73 प्राचार्य रिटायर हो गए या उनका निधन हो गया।

एक वर्ष के भीतर रिटायर होने वाले प्राचार्यों को मिलेगा मौका

काउंसिलिंग प्रक्रिया में भी स्पष्ट प्राथमिकता तय की गई है। सबसे पहले एक वर्ष के भीतर रिटायर होने वाले प्राचार्यों को मौका दिया जाएगा। इसके बाद दिव्यांग (महिला और पुरुष) प्राचार्यों को प्राथमिकता मिलेगी। फिर महिला प्राचार्यों और अंत में पुरुष प्राचार्यों की पदस्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय को शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि जैसे युक्तियुक्तकरण में छात्रों के हित में फैसले लिए गए, वैसे ही तबादलों और पदस्थापना की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। सीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।

1262 व्याख्याताओं का प्रमोशन | 9 साल बाद 1262 व्याख्याताओं का प्रमोशन | 1262 lecturers become principals | CG News | cg news update | cg news today

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • cg news update
  • cg news today
  • 1262 व्याख्याताओं का प्रमोशन
  • 9 साल बाद 1262 व्याख्याताओं का प्रमोशन
  • 1262 lecturers become principals
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा