MSP स्टील प्लांट हादसा: कन्वेयर बेल्ट में फंसकर कर्मचारी की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन

Harrison Masih | Nov 25, 2025, 16:59 IST
Share
aigarh-msp-steel-plant-accident-worker-death-protest the sootr
aigarh-msp-steel-plant-accident-worker-death-protest the sootr

रायगढ़ जिले के एमएसपी स्टील प्लांट में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद मंगलवार को तनाव बढ़ गया। कन्वेयर बेल्ट पर काम करते समय कर्मचारी चलते बेल्ट में फंस गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

Raigarh. रायगढ़ जिले के जामगांव स्थित एमएसपी स्टील प्लांट (MSP Steel Plant) में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। चलते कन्वेयर बेल्ट में फंसकर कर्मचारी की मौत हो गई। इस हादसे के कारण मंगलवार को प्लांट के मुख्य गेट पर तनाव का माहौल बन गया। मृतक के परिजन और साथी कर्मचारी प्लांट के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार के लिए ₹50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।

कैसे हुआ एमएसपी स्टील प्लांट हादसा?

मृतक लक्ष्मण साहू (निवासी अमोरा, जांजगीर) सोमवार को अपनी नियमित शिफ्ट में काम कर रहे थे। आरोप है कि लक्ष्मण साहू कन्वेयर बेल्ट पर प्लेट चिपकाने का कार्य कर रहे थे, लेकिन उस समय बेल्ट चालू स्थिति में ही थी। काम करते समय अचानक उनका हाथ बेल्ट में फंस गया और वह तेजी से बेल्ट में खिंचते चले गए।गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

कर्मचारियों का आरोप है कि यदि बेल्ट को बंद करके कार्य करवाया जाता तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी, जिससे साफ तौर पर प्लांट प्रबंधन की ओर से सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी का संकेत मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें...

रायपुर स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा: 6 कर्मचारियों की मौत,कई घायल,बचाव अभियान जारी

सक्ती आरकेएम पावर प्लांट हादसा: 12 साल से लिफ्ट मेंटेनेंस नहीं,4 मजदूरों की मौत,7 के खिलाफ FIR

प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप

हादसे के बाद प्लांट कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि एमएसपी स्टील प्लांट में लंबे समय से औद्योगिक सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार प्लांट में सुरक्षा उपकरणों और प्रोटोकॉल की कमी के कारण छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रबंधन ने इसे कभी भी गंभीरता से नहीं लिया। मजदूरों का कहना है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी ही लक्ष्मण साहू की मौत का कारण बनी।

परिजनों की ओर से मुआवजे और सुरक्षा की मांग

मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में मृतक लक्ष्मण साहू के परिजन, ग्रामीण और साथी कर्मचारी प्लांट के मुख्य गेट पर इकट्ठा हुए और धरना शुरू कर दिया। परिजनों की मुख्य मांगें हैं:

आर्थिक मुआवजा: मृतक के परिवार को ₹50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

स्थायी रोजगार: परिवार के एक सदस्य को प्लांट में स्थायी नौकरी दी जाए।

पेंशन और शिक्षा: मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन दी जाए और उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च प्रबंधन उठाए।

आक्रोशित प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं और प्रबंधन की जिम्मेदारी तय नहीं की जाती है, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र रूप देंगे।

पुलिस-प्रशासन मौके पर, तनाव कायम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वे धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक प्रबंधन उचित मुआवजे और प्लांट में ठोस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा; पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, पश्चिम बंगाल के 3 मजदूरों की मौत

Tags:
  • रायगढ़
  • MSP Steel Plant
  • लक्ष्मण साहू
  • कन्वेयर बेल्ट में फंसकर कर्मचारी की मौत
  • एमएसपी स्टील प्लांट हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा