रायपुर स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा: 6 कर्मचारियों की मौत,कई घायल,बचाव अभियान जारी
Harrison Masih | Published:
raipur-steel-factory-accident-6-dead the sootr
रायपुर की स्टील फैक्ट्री में अचानक भारी मशीनरी गिरने से छह कर्मचारियों की मौत और छह अन्य घायल हो गए। हादसे के पीछे तकनीकी खराबी या सुरक्षा लापरवाही का सच अब सामने आने वाला है।
Raipur Steel Factory accident:रायपुर में एक निजी स्टील फैक्ट्री के अंदर बड़ा हादसा हो गया है। फैक्ट्री परिसर में भारी मशीनरी का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में कई कर्मचारी आ गए। इस दर्दनाक घटना में मौके पर ही 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से पंडरी स्थित जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज आईसीयू में किया जा रहा है। बाकी घायलों का भी इलाज जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा के कार्बन फैक्ट्री में बड़ा हादसा... बेल्ट में फंसा नाबालिग का दांया हाथ, कलेक्टर ने सील की फैक्ट्री
ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर हादसा: नेशनल कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की मौत,नशे में धुत ड्राइवर ने रौंदा
जैसे ही हादसे की सूचना मिली, धरसींवा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री के अंदर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल प्राथमिक जांच की जा रही है और फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें... जगदलपुर हाइवे में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बोलेरो की टक्कर में जिंदा जल गए 2 युवक...
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव: पैदल डोंगरगढ़ यात्रा पर निकली छात्रा को कार ने रौंदा,IAS की तैयारी कर रही थी महिमा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी मशीनरी का एक हिस्सा तकनीकी खराबी या लापरवाही के चलते टूटकर नीचे गिरा। हादसे के समय कई कर्मचारी उसी हिस्से के पास काम कर रहे थे, जो सीधा इसकी चपेट में आ गए। प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन को लापरवाही के लिए जिम्मेदार मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घायलों की हालत गंभीर
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा के कार्बन फैक्ट्री में बड़ा हादसा... बेल्ट में फंसा नाबालिग का दांया हाथ, कलेक्टर ने सील की फैक्ट्री
ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर हादसा: नेशनल कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की मौत,नशे में धुत ड्राइवर ने रौंदा
पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर
रायपुर स्टील फैक्ट्री हादसा: मुख्य बातें1. हादसे में 6 कर्मचारियों की मौतफैक्ट्री के अंदर भारी मशीनरी गिरने से मौके पर ही 6 कर्मचारियों की मौत हो गई।2. 6 लोग गंभीर रूप से घायलहादसे में 6 अन्य कर्मचारी घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज पंडरी जिला अस्पताल में चल रहा है।3. घटना स्थल: धरसींवा थाना क्षेत्रहादसा रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।4. मशीनरी गिरने का कारणप्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि भारी मशीनरी का टूटकर गिरना तकनीकी खराबी या सुरक्षा लापरवाही के कारण हुआ।5. जांच और कार्रवाई जारीप्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। |
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव: पैदल डोंगरगढ़ यात्रा पर निकली छात्रा को कार ने रौंदा,IAS की तैयारी कर रही थी महिमा
हादसे का कारण
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari