Amazon के गोदाम पर रेड , बदमाश ऑनलाइन मंगा रहे चाकू, खटकेदार-रामपुरी चाकू की डिलीवरी बैन करने को कहा

Marut raj | Sept 23, 2024, 22:28 IST
Share
Amazon Khatkedar Rampuri knife Chhattisgarh Raipur delivery banned the sootr
Amazon Khatkedar Rampuri knife Chhattisgarh Raipur delivery banned the sootr

पुलिस का कहना है कि रायपुर जिले में हत्या और हत्या के प्रयास की घटना में बटनदार चाकूओं का उपयोग किया जा रहा है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात में उपयोग किया गया चाकू अमेजन के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाया गया था।

Amazon Khatkedar Rampuri knife. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन को एक पत्र लिखा है।

अमेजन को लिखे गए पत्र में रायपुर में पिछले 5 सालों के दौरान ऑनलाइन मंगाई गई चाकुओं की जानकारी मांगी गई है। इसके साथ ही एसपी ने अमेजन के मैनेजर को पत्र लिखकर रायपुर में चाकू के डिलीवरी बैन करने को भी कहा है। एसपी की ओर से बटनदार , रामपुरी चाकू के ऑर्डर और डिलवरी पर बैन लगाने को कहा गया है।

क्राइम में ऑनलाइन मंगाए गए चाकुओं का हो रहा उपयोग

पुलिस का कहना है कि रायपुर जिले में हत्या और हत्या के प्रयास की घटना में बटनदार चाकूओं का उपयोग किया जा रहा है। घटनाओं के आरोपियों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात में उपयोग किया गया चाकू अमेजन के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाया गया था। इन आरोपियों में नाबालिगों की संख्या भी ज्यादा है।

गोदाम पर मारा छापा

Raipur Breaking: अमेजन ऑनलाइन साईट के गोडाउन में पुलिस ने मारी रेड
Raipur Breaking: अमेजन ऑनलाइन साईट के गोडाउन में पुलिस ने मारी रेड

एसएसपी डॉ. संतोष सिंह के निर्देशा पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में एक टीम ने अमेजन के मोवा, देवपुरी एवं डीडी नगर क्षेत्र में ऑफिस एवं गोदाम पर एकसाथ रेड मारी। इस दौरान नोटिस देकर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।

अमेजन से मंगाए जा रहे खतरनाक हथियार

उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन के जरिए आसानी से लोगों के पास चाकू जैसे खतनाक हथियार घर बैठे आ जाते हैं। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ आयुध अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर तेज धारदार वाले ऐसे अस्त्र जिनका पलक 6 इंच से अधिक लंबा या 2 इंच से अधिक चौडा हो, उन्हें बैन किया गया है।

Tags:
  • Amazon
  • amazon delivery
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा