अंबिकापुर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे; एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Umeshwari Baghel | Published:
Share
ambikapur-road-accident-car-truck-collision-sakalo-jungle-death
ambikapur-road-accident-car-truck-collision-sakalo-jungle-death

अंबिकापुर में हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं । घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के सकालो जंगल के पास की बताई जा रही।

Ambikapur : सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। यह हादसा प्रतापपुर से आ रहे ट्रक और अंबिकापुर की ओर जा रही कार के बीच हुआ।

हादसा कैसे हुआ?

मिली जानकारी के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल थे। जब कार सकालो जंगल के पास पहुंची, तब ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस हादसे ने इलाके में डर का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोग भी इस दुर्घटना के कारण हैरान हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

सरगुजा में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सकालो जंगल में कार-ट्रक की भिड़ंत के पहले कल रात को अंबिकापुर में एक बेलगाम स्कार्पियो ने सड़क किनारे जा रही तीन महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। जहा तीनो की मौके पर ही मौत हो गई थी। 24 घंटे के भीतर हुए इन दो बड़े हादसों ने जिले को दहला दिया है।

यह खबरे भी पढ़े...

अंबिकापुर सड़क हादसा : नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने तीन महिलाओं को कुचला, मौके पर ही मौत, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

बिलासपुर में हुआ भयंकर सड़क हादसा लोग देख कर हैरान

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा : सपा नेता का जर्जर कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत, मलबे में दबे हैं कई मजदूर रेस्क्यू जारी

Kawardha Road Accident : एक चिता पर जले 17 लोगों के शव, एक ही परिवार से उठी 11 अर्थी





Tags:
  • Road Accident
  • सड़क हादसा
  • अंबिकापुर
  • हादसा
  • भीषण सड़क हादसा
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा

By Arohi Raj

MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब