फिल्मी स्टाइल की तरह अंबुजा सीमेंट का अफसर मिठाई के डिब्बे में दे रहा था घूस, फिर कलेक्टर ने कर दी ऐसी कार्रवाई...

Kanak Durga Jha | Sept 12, 2024, 15:02 IST
Share
Ambuja Cement's officer giving bribe box of sweets
Ambuja Cement's officer giving bribe box of sweets

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। अंबुजा सीमेंट के पूर्व मुख्य विनिर्माण अधिकारी को घूस देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Raipur Crime News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। अंबुजा सीमेंट के पूर्व मुख्य विनिर्माण अधिकारी को घूस देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अंबुजा सीमेंट के अफसर फिल्मी स्टाइल की तरह मिठाई के डिब्बे में कलेक्टर को रिश्वत दे रहे थे। सतर्कता अधिकारियों ने बरगढ़ के कलेक्टर आदित्य गोयल को रिश्वत देने के प्रयास में गट्टू को रंगे हाथों पकड़ा।

मिली जानकारी के मुताबिक, गट्टू जिला कलेक्टर के कार्यालय में उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर को फूलों का गुलदस्ता और मिठाई का पैकेट भेंट किया। पैकेट पर संदेह होने पर कलेक्टर ने अपने चपरासी को उसे खोलने का आदेश दिया, जिसमें 500 रुपये के नोटों के चार बंडल पाए गए।

दरअसल, अंबुजा सीमेंट के छत्तीसगढ़ चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर रामभव गट्टू बीते दिन 11 सितंबर को ओडिशा के बरगढ़ कलेक्टर से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे थे। वहां उन्होंने कलेक्टर को फूलों के साथ एक मिठाई का डिब्बा भी दिया। कलेक्टर को पहले से ही डिब्बे में रिश्वत होने का शक था। इसलिए उन्होंने अपने प्यून को मिठाई डिब्बा खोलने को कहा। वहीं जब प्यून ने डिब्बा खोला तो उसमें 500 रुपये के 4 बंडल नोट थे।

गिरफ्तार हुए अफसर

इसके तुरंत बाद गट्टू को हिरासत में लिया गया और सतर्कता अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची सतर्कता टीम ने 2 लाख रुपये की नकदी जब्त कर ली। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। इस मामले में संबलपुर सतर्कता पुलिस स्टेशन में पीसी अधिनियम, 1988 के तहत एक केस दर्ज किया गया है, जिसमें लोक सेवक को रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Raipur Crime News
  • crime news
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • अंबुजा सीमेंट का अफसर मिठाई के डिब्बे में दे रहा था घूस
  • Ambuja Cement's officer giving bribe
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा