एनेस्थीसिया का डॉक्टर कर रहा न्यूरो सर्जन का काम, मरीज की मौत

Kanak Durga Jha | Nov 07, 2024, 11:10 IST
Share
Anesthesia doctor doing work neurosurgeon patient dies gariaband
Anesthesia doctor doing work neurosurgeon patient dies gariaband

Gariaband News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में इलाज के दौरान लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

गरियाबंद जिले में इलाज के दौरान लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही मृतक मरीज के परिजन अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। आरोपों के बाद निजी अस्पताल "सोमेश्वर अस्पताल" की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुरानी लॉज में संचालित इस अस्पताल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही बरती गई, जिसके कारण 44 वर्षीय नंद कुमार की मौत हो गई।

अडानी की कंपनी ने मुर्दे के नाम पर ली फर्जी मंजूरी, संकट के बादल छाए

आ गए स्वेटर पहनने के दिन..72 घंटे बाद छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

न्यूरोलॉजिस्ट की नहीं ली सलाह

परिजनों के अनुसार, नंद कुमार की सड़क दुर्घटना में हेड इंजरी हुई थी, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल के बजाय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने CT स्कैन में हेड इंजरी की पुष्टि होने के बावजूद विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह नहीं ली और उपचार एनेस्थेसिस्ट के द्वारा ही किया गया। इस अस्पताल में न तो ICU है, न ही वेंटिलेटर, फिर भी गंभीर हेड इंजरी के मामले को प्राथमिकता नहीं दी गई।

लापरवाही ने ली मरीज की जान

मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि युवक की मौत निजी अस्पताल में ही हो गई थी और उसे मृत अवस्था में रेफर किया गया। मामले को लेकर परिजनों ने अस्पताल को बंद करने और मुआवजा देने की मांग की है।

इस घटना के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सोमेश्वर अस्पताल के संचालकों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर सर्वोत्तम प्रयास किए थे और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती।

छत्तीसगढ़ में डॉक्टर दे रहे इस्तीफा, 20 ने एक साथ छोड़ी सरकारी नौकरी

Digital Arrest Alert | CG में महिलाएं - बुजुर्ग Cyber Criminals के सॉफ्ट टारगेट

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • Gariaband News
  • chhattisgarh news in hindi
  • cg news in hindi
  • gariaband
  • cg news update
  • cg news today
  • गरियाबंद में लापरवाही से मरीज की मौत
  • गरियाबंद में अस्पताल में मरीज की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा