2027 में जनगणना कराने का ऐलान... राज्य सरकार जारी करेगी गाइडलाइन

Kanak Durga Jha | Jun 22, 2025, 10:15 IST
Share
Announcement conduct census 2027 State government issue guidelines
Announcement conduct census 2027 State government issue guidelines

केंद्र सरकार द्वारा 2027 में जनगणना कराने के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में 31 जुलाई तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इस बार शहरों के अलावा अबूझमाड़ के कोने-कोने में लोगों की गिनती होगी।

केंद्र सरकार द्वारा 2027 में जनगणना कराने के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में 31 जुलाई तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इस बार शहरों के अलावा अबूझमाड़ के कोने-कोने में लोगों की गिनती होगी। इसके लिए प्रदेश की जनगणना निदेशक भावना वालिंबे ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को पत्र लिखा है। मालूम हो कि वालिंबे मध्यप्रदेश की जनगणना निदेशक हैं। उनके पास छत्तीसगढ़ का भी प्रभार है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग का अपडेट... गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

जल्द जारी होगी गाइडलाइन

जनगणना को लेकर केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के बाद अब राज्यों को भी नोटिफिकेशन जारी करने होंगे। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने इसके लिए प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भी पत्र भेजा है। इसकी टाइम लाइन 31 जुलाई है। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से जनगणना कैसे करानी है, इसे लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में... पड़ोसी राज्यों के DGP की लेंगे बैठक

नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए जो केंद्र सरकार के निर्देश होंगे, उसके अनुसार काम होगा। एसीएस होम पिंगुआ ने बताया कि हमें नोटिफिकेशन के लिए पत्र मिला है। जनगणना के लिए गृह विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

अंदरूनी क्षेत्रों में ऑफलाइन गिनती

राज्य की अनुमानित जनसंख्या 3.25 करोड़ होने की संभावना है। नक्सलवाद से मुक्ति की ओर बढ़ रहे बस्तर में इस बार जनगणना का विशेष महत्व होगा। पहली बार अबूझमाड़ में लोगों की गिनती हो सकेगी। नक्सल प्रभावित बस्तर के लिए रजिस्ट्रार जनरल विशेष प्लान या गाइडलाइन जारी कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ की हीरोइन से ट्रेन में लूटपाट की कोशिश, हमला भी किया

कुछ साल पहले इसके लिए राज्य सरकार ने विशेष प्रस्ताव भी भेजा था। तब नक्सलवाद चरम पर था। अब हालात बदले हैं। अब बस्तर के अंदरूनी इलाकों में भी सरकारी तंत्र की पहुंच बनी है। संभावना है कि अंदरूनी एवं कमजोर नेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में ऑफलाइन गिनती की जा सकती है।

CG News | cg news update | cg news today

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट का मामला... गुजरात से पकड़े गए आरोपी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • जनगणना
  • cg news update
  • cg news today
  • 2027 में जनगणना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा