रायपुर में बनेगा एक और मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स,15 कराेड़ होंगे खर्च

Kanak Durga Jha | Feb 26, 2025, 13:46 IST
Share
Another multi sports complex will be built in Raipur 15 crores will be spent
Another multi sports complex will be built in Raipur 15 crores will be spent

राजधानी के युवाओं को बहुत जल्द शहर के बीच अलग-अलग खेलों की सुविधाओं के लिए मल्टी स्पोट्सर्स कांप्लेक्स मिलेगा। यहां पर हैंडबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन कोर्ट, जूडो, रेसलिंग, कबड्डी इत्यादि इंडोर गेम्स हो सकेंगे।

राजधानी रायपुर के युवाओं को बहुत जल्द शहर के बीच अलग-अलग खेलों की सुविधाओं के लिए मल्टी स्पोट्सर्स कांप्लेक्स मिलेगा। यहां पर हैंडबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन कोर्ट, जूडो, रेसलिंग, कबड्डी इत्यादि इंडोर गेम्स हो सकेंगे। 870 लोगों की बैठक क्षमता वाले इस कांप्लेक्स में जिम और मेडिटेशन हॉल भी होगा। नगर निगम रायपुर का योजना विभाग जल्द ही इसका टेंडर जारी करेगा। अफसरों का कहना है कि सालभर के भीतर यह कांप्लेक्स बनकर तैयार होगा।

CG Breaking : बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं का विवाह, CM साय हुए शामिल

रायपुर को बड़े मल्टी स्पोर्ट कांप्लेक्स की जरूरत

राजधानी के सुभाष स्टेडियम को मल्टी स्पोट्सर्स के हिसाब से तैयार किया गया है। वहां पर बाक्सिंग, रेसलिंग, वेटलिफ्टिंग सहित अलग-अलग खेलों की सुविधाएं हैं। हॉकी सहित आउटडोर गेम्स के लिए बड़ा मैदान भी है। इसी तर्ज पर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी एक बड़े मल्टी स्पोर्ट कांप्लेक्स की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी आधार पर रायपुर नगर निगम के अधिकारियों ने इसका प्लान बनाकर केंद्र सरकार को भेजा।

Weather Update : भयानक गर्मी दे रही दस्तक... अब सताएगा तापमान

प्लान के ड्राइंड-डिजाइन के आधार पर इसमें करीब 15 करोड़ रुपए अनुमानित लागत तय की गई। इस बजट के साथ प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जारी होगा टेंडर

टेंडर की प्रक्रिया में करीब महीनेभर का वक्त लगेगा। टेंडर स्वीकृत होते ही वर्कआर्डर जारी किया जाएगा और सालभर के भीतर इसे बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अनुसार इस साल आखिर या फिर 2026 में मार्च तक प्रोजेक्ट के पूरा होने की संभावना है। इस कांप्लेक्स के बनने से समता कालोनी, चौबे कालोनी, राम सागर पारा, जवाहर नगर, गुढ़ियारी, आमापारा और आसपास के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा का दिया लालच...फिर खाली किया खाता

100 कारों की पार्किंग भी बनाएंगे स्पोट्सर्स कांप्लेक्स में पार्किंग की बड़ी समस्या रहती है। इस दिक्कत के लिए अफसरों ने मल्टी स्पोटर्स कांप्लेक्स में 100 कारों की पार्किंग के लिए स्पेस तैयार किया जाएगा। कारों के साथ बड़ी संख्या में बाइक्स इत्यादि रखने की भी सुविधा होगी।

अफसरों का कहना है कि कांप्लेक्स का डिजाइन इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि आसपास ग्रीनरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। परिसर के चारों ओर पेड़ लगाए जाएंगे। एक गार्डन भी होगा। यहां पर वाकिंग के लिए पाथवे होगा। लोग सुबह-शाम यहां पर वाकिंग कर सकेंगे। मूलभूत सुविधाएं भी होंगी।

बांग्लादेशियों को इराक भेजने वालों पर दर्ज होगा मानव तस्करी का केस

Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • chhattisgarh news update
  • raipur news in hindi
  • Chhattisgarh news today
  • cg raipur news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच