नवागढ़ में असम के CM हेमंत बिस्वा ने BJP कार्यकर्ताओं में भरा जोश, राहुल और सोनिया गांधी को लेकर कहीं ये बड़ी बात

The Sootr CG | Sept 20, 2023, 24:00 IST
Share
नवागढ़ में असम के CM हेमंत बिस्वा ने BJP कार्यकर्ताओं में भरा जोश, राहुल और सोनिया गांधी को लेकर कहीं ये बड़ी बात
नवागढ़ में असम के CM हेमंत बिस्वा ने BJP कार्यकर्ताओं में भरा जोश, राहुल और सोनिया गांधी को लेकर कहीं ये बड़ी बात

बेमेतरा के नवागढ़ पहुंची परिवर्तन यात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए। सरमा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और हिंदूवादी मुद्दों को धार दी।

BEMETARA. छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी को लेकर बीजेपी इन दिनों प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा कर रही है। इस यात्रा में न सिर्फ प्रदेश के बीजेपी नेता शामिल हो रहे हैं बल्कि जनता को लुभाने के लिए दूसरे प्रदेशों से भी बड़े नेता आकर यात्रा में शामिल हो रहे हैं। परिवर्तन यात्रा बेमेतरा के नवागढ़ पहुंची, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकल कर यात्रा का स्वागत किया। नवागढ़ में परिवर्तन यात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और हिंदूवादी मुद्दों को धार दी।

राहुल और सोनिया गांधी पर साधा निशाना

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बेमेतरा में हिंदू कार्ड खेलते हुए अयोध्या राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि" सोनिया गांधी और राहुल गांधी अगर राम लला के दर्शन करने अयोध्या जाते हैं तो हम मान लेंगे कि वह हिंदू हैं, मैं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कमलनाथ को चैलेंज दे चुका हूं कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राम लला के दर्शन के लिए लेकर जाएं. तब हम मानेंगे की ये हिंदू हैं" साथ ही विपक्षी गठबंधन द्वारा 11 पत्रकारों के प्रतिबंध पर कहा कांग्रेस बच्चा बच्चा खेल रहा है कोई पत्रकारों के साथ थोड़ी झगड़ा करता है।

सीएम भूपेश बघेल पर साधा निशाना

मीडिया से चर्चा में असम सीएम कहा कि मैंने अपने चुनाव में वादा किया था कि सरकारी नौकरी दूंगा, मैनें 90 हजार लोगों को नौकरी दी हैं, हमने रोजगार की स्कीम निकाला है, भूपेश बघेल को सलाह देता हूं की बेरोजगारी भत्ता की जगह रोजगार दें उनके लिए योजनाएं लाएं।

छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन के मूड में : असम सीएम

रायपुर में प्रेसवार्ता में असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला, सीएम ने कहा कि मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आया हूं, दो जगह परिवर्तन यात्रा में शामिल हुआ हूं, लोग परिवर्तन के मूड में है, आचार संहिता लगने के बाद बीजेपी की लहर दिखेगी। साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी पीएम का आभार जताया। साथ ही सीएम ने कहा कि राज्य सरकार को बेरोजगार भत्ता की जगह के रोजगार देने चाहिए, बेरोजगारी भत्ता छत्तीसगढ़ के लिए कलंक है।

महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम की तारीफ

सीएम हिमंत बिस्वा ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की है। पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी बहनों माताओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर मोदी जी ऐतिहासिक काम कर रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ के लोगों के सामने चुनौती है कि एक नई सरकार बनानी है, बीजेपी की सरकार बनानी है, छत्तीसगढ़ की गौरव गाथा को हमें दूर-दूर तक लेकर जाना है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Assam CM Himanta Biswa Sarma
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़ चुनाव
  • Chhattisgarh elections
  • BJP's Parivartan Yatra in Bemetra
  • Assam CM Himanta Biswa's Hindu card
  • असम CM हेमंत बिस्वा सरमा
  • बेमेतरा में BJP की परिवर्तन यात्रा
  • असम सीएम हिमंत बिस्वा का हिंदू कार्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं