आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती पर लगी रोक, डीपीआई का आदेश जारी
Harrison Masih | May 30, 2026, 15:47 IST
atmanand-school-contract-recruitment-ban
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की संविदा भर्ती प्रक्रिया पर डीपीआई ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय पदों पर नियुक्तियां नहीं होंगी।
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर होने वाली संविदा भर्तियों पर रोक लगा दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी जिलों में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआई द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अब आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती जिला स्तर पर नहीं होगी, बल्कि इसके लिए पूरे प्रदेश में एक केंद्रीयकृत भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आदेश के अनुसार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय पदों पर भर्ती केंद्रीयकृत परीक्षा संचालनालय के माध्यम से कराई जाएगी। परीक्षा के बाद तैयार की गई मेरिट सूची संचालनालय द्वारा जिलों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।
सरकार का मानना है कि एकीकृत परीक्षा प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समान अवसर आधारित बन सकेगी।
सूत्रों के मुताबिक जिला स्तर पर आयोजित होने वाली संविदा भर्ती परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग को लगातार अनियमितताओं और गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही थीं। कई जिलों से चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए गए थे।
इन्हीं शिकायतों को देखते हुए राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को केंद्रीकृत करने का निर्णय लिया है, ताकि पूरे प्रदेश में एक समान मानकों के आधार पर चयन किया जा सके।
भर्ती प्रक्रिया स्थगित होने के बाद अब नए सिरे से परीक्षा कैलेंडर जारी किए जाने की चर्चा है। संभावना जताई जा रही है कि संचालनालय जल्द ही केंद्रीयकृत भर्ती परीक्षा की रूपरेखा, पात्रता, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।
हालांकि फिलहाल विभाग की ओर से परीक्षा कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अब तक आत्मानंद स्कूलों में संविदा नियुक्तियां जिला स्तर पर कलेक्टरों की निगरानी में की जाती थीं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कलेक्टरों के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेजकर वर्तमान भर्ती प्रक्रियाओं को रोकने के निर्देश दिए हैं।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राज्य सरकार पहले ही आत्मानंद स्कूलों को लेकर बड़े बदलाव के संकेत दे चुकी है।
बजट सत्र के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने नए शैक्षणिक सत्र से आत्मानंद स्कूलों में नए प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि राज्य सरकार इन स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से पीएम श्री स्कूलों के रूप में संचालित कर सकती है।
प्रदेश में पहले से कुछ स्कूलों को पीएम श्री योजना के तहत विकसित किया जा चुका है।
भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगने से उन हजारों अभ्यर्थियों को फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा, जो जिला स्तर पर निकलने वाली संविदा भर्तियों की तैयारी कर रहे थे। हालांकि केंद्रीयकृत परीक्षा लागू होने से पूरे प्रदेश के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी।
शिक्षा विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाना है।
यह खबरें भी पढ़ें...
CG Shikshak Bharti: स्वामी आत्मानंद स्कूल में 227 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की सीधी भर्ती पर रोक,हाईकोर्ट ने दिया आदेश
छत्तीसगढ़ के aatmanand school में 142 शिक्षकों की भर्ती,जानें आवेदन की प्रक्रिया
आत्मानंद स्कूलों में रिजल्ट बढ़ाकर दिखाने का खेल उजागर, कलेक्टर की समीक्षा में खुली पोल
डीपीआई द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अब आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती जिला स्तर पर नहीं होगी, बल्कि इसके लिए पूरे प्रदेश में एक केंद्रीयकृत भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अब संचालनालय कराएगा भर्ती परीक्षा
सरकार का मानना है कि एकीकृत परीक्षा प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समान अवसर आधारित बन सकेगी।
लगातार मिल रही थीं गड़बड़ियों की शिकायतें
इन्हीं शिकायतों को देखते हुए राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को केंद्रीकृत करने का निर्णय लिया है, ताकि पूरे प्रदेश में एक समान मानकों के आधार पर चयन किया जा सके।
नए कैलेंडर की तैयारी
हालांकि फिलहाल विभाग की ओर से परीक्षा कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कलेक्टरों के जरिए नहीं होंगी नियुक्तियां
स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेजकर वर्तमान भर्ती प्रक्रियाओं को रोकने के निर्देश दिए हैं।
आत्मानंद स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों में बदलने की चर्चा
बजट सत्र के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने नए शैक्षणिक सत्र से आत्मानंद स्कूलों में नए प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि राज्य सरकार इन स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से पीएम श्री स्कूलों के रूप में संचालित कर सकती है।
प्रदेश में पहले से कुछ स्कूलों को पीएम श्री योजना के तहत विकसित किया जा चुका है।
शिक्षकों और अभ्यर्थियों पर क्या होगा असर?
शिक्षा विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाना है।
FAQ
- आत्मानंद स्कूलों की संविदा भर्ती क्यों स्थगित की गई?
शिक्षा विभाग को जिला स्तर पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और पारदर्शिता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी कारण डीपीआई ने वर्तमान भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाकर पूरे प्रदेश के लिए केंद्रीयकृत भर्ती परीक्षा कराने का निर्णय लिया है, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिले और चयन प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष व पारदर्शी बन सके। आत्मानंद स्कूल भर्ती परीक्षा की नई तारीख कब आएगी?
फिलहाल स्कूल शिक्षा विभाग या डीपीआई ने नई भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी नहीं किया है। हालांकि भर्ती प्रक्रिया को केंद्रीयकृत किए जाने के बाद जल्द ही नई परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया और भर्ती नियमों की घोषणा की जा सकती है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की सीधी भर्ती पर रोक,हाईकोर्ट ने दिया आदेश
छत्तीसगढ़ के aatmanand school में 142 शिक्षकों की भर्ती,जानें आवेदन की प्रक्रिया
आत्मानंद स्कूलों में रिजल्ट बढ़ाकर दिखाने का खेल उजागर, कलेक्टर की समीक्षा में खुली पोल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman