स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती : मेरिट खत्म, अब सीबीटी से होगा चयन
Arun Tiwari | Aug 06, 2026, 14:59 IST
आत्मानंद स्कूल शिक्षक भर्ती CBT
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती का नियम बदला। अब जिला स्तरीय मेरिट के बजाय राज्य स्तरीय सीबीटी परीक्षा से चयन होगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
RAIPUR : छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक जिला स्तर पर मेरिट सूची के आधार पर होने वाली भर्ती की जगह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत प्रदेशभर के उम्मीदवारों के लिए एक समान परीक्षा आयोजित होगी, जिससे चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनने की उम्मीद है।
लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जेम (GeM) पोर्टल पर टेंडर जारी किया गया है। एजेंसी का चयन होने के बाद ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और उसके बाद राज्य स्तरीय सीबीटी परीक्षा आयोजित होगी।
अब तक स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में भर्ती जिला स्तर पर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होती थी। अलग-अलग जिलों में अलग चयन प्रक्रिया होने से कई तरह की विसंगतियां सामने आती थीं। इन्हें दूर करने के उद्देश्य से सरकार ने पूरे प्रदेश के लिए एक समान भर्ती प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था में सभी अभ्यर्थियों को एक ही परीक्षा देनी होगी और राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।
नई भर्ती प्रक्रिया के तहत व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, प्रधान पाठक (प्राथमिक), व्यायाम शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला सहायक, सहायक ग्रेड-3, भृत्य और चौकीदार सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया का संचालन लोक शिक्षण संचालनालय करेगा।
![एक्सीलेंस स्कूलों में टीचर नहीं]()
विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। व्याख्याता पद के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर और बी.एड. अनिवार्य होगा। शिक्षक पद के लिए स्नातक, डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ सीजी-टीईटी उत्तीर्ण होना जरूरी रहेगा। वहीं सहायक शिक्षक पद के लिए 12वीं, डी.एल.एड. अथवा बी.एड. और प्राथमिक स्तर की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। अन्य पदों के लिए शासन द्वारा निर्धारित योग्यता लागू रहेगी।
राजधानी रायपुर के कई स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में विभिन्न पद लंबे समय से रिक्त हैं। इनमें पीएमश्री आर.डी. तिवारी स्वामी आत्मानंद स्कूल, बीपी पुजारी शासकीय आत्मानंद विद्यालय, शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद स्कूल, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल कचना, मानिकपुरी स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय और अन्य विद्यालयों में शिक्षक, सहायक शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला, व्यायाम शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, प्रधान पाठक और भृत्य सहित अनेक पद खाली हैं।
इससे पहले रायपुर जिले के 31 स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 151 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। हालांकि बाद में सरकार ने नई भर्ती नीति लागू करने के निर्णय के बाद उस प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। इसके चलते नई नियुक्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब राज्य स्तरीय परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद कई स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इससे नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालयों में विषय विशेषज्ञों और अन्य कर्मचारियों की कमी के कारण शिक्षण व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में नई भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद की जा रही है ताकि विद्यालयों में रिक्त पद भरकर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
डीपीआई द्वारा परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित की जाएगी। इसके बाद राज्य स्तर पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी और उसी के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार कर नियुक्तियां दी जाएंगी। सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और एकरूप बनेगी तथा सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा।
CG Shikshak Bharti: स्वामी आत्मानंद स्कूल में 227 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
स्वामी आत्मानंद स्कूल शिक्षक भर्ती : एक पद के लिए 238 दावेदार, भर्ती लिस्ट जारी
CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 142 शिक्षकों की भर्ती,जानें आवेदन की प्रक्रिया
जेम पर जारिटेंडर:
जिला स्तर की मेरिट प्रणाली समाप्त:
इन पदों पर होगी भर्ती:
एक्सीलेंस स्कूलों में टीचर नहीं
योग्यता भी निर्धारित:
राजधानी के कई स्कूल खाली:
पहले जारी भर्ती निरस्त:
शिक्षण व्यवस्था पर पड़ा असर:
ऑनलाइन होंगे आवेदन:
FAQ
- स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती में क्या बदलाव हुआ है?
उत्तर: अब भर्ती जिला स्तरीय मेरिट के बजाय राज्य स्तरीय सीबीटी (कंप्यूटर आधारित) परीक्षा से होगी। - स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती परीक्षा का आयोजन कौन कराएगा?
उत्तर: लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जेम पोर्टल से चयनित एजेंसी यह परीक्षा आयोजित कराएगी। - स्वामी आत्मानंद स्कूल में क्या पुरानी 151 पदों की भर्ती जारी रहेगी?
उत्तर: नहीं, रायपुर जिले में निकाली गई 151 संविदा पदों की पुरानी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
स्वामी आत्मानंद स्कूल शिक्षक भर्ती : एक पद के लिए 238 दावेदार, भर्ती लिस्ट जारी
CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 142 शिक्षकों की भर्ती,जानें आवेदन की प्रक्रिया
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA