लक्ष्मीनारायण अस्पताल पर FIR : आयुष्मान कार्ड से क्लेम और कैश दोनों ऐंठे
Umeshwari Baghel | Jul 07, 2026, 22:58 IST
आयुष्मान योजना पर फिर दाग
अंबिकापुर के लक्ष्मीनारायण अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी का आरोप लगा है। मरीज के परिजनों से 1.60 लाख रुपए नकद लेने के बाद अस्पताल ने उसी कार्ड से 1.50 लाख रुपए का क्लेम भी लिया।
समझें क्या है पूरा मामला
पीड़ित परिवार की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है।
एंजियोप्लास्टी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था मरीज
परिजनों के मुताबिक मरीज की एंजियोप्लास्टी कराने के लिए अस्पताल में इलाज शुरू किया गया था। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने परिवार को बताया कि मरीज का आयुष्मान कार्ड ब्लॉक है और योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।इसके बाद परिजनों ने इलाज जारी रखने के लिए अस्पताल में 1 लाख 60 हजार रुपए जमा कर दिए।
बाद में पता चला कार्ड से भी निकाली गई राशि
परिवार का कहना है कि अगर आयुष्मान योजना के तहत इलाज का लाभ लिया गया था तो उनसे अलग से नकद राशि क्यों ली गई। उन्होंने अस्पताल पर योजना के नियमों के खिलाफ काम करने और गलत जानकारी देकर पैसे वसूलने का आरोप लगाया है।
इलाज का बिल नहीं देने का भी आरोप
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह देखा जाएगा कि अस्पताल ने आयुष्मान योजना के तहत किस आधार पर क्लेम लिया और मरीज से नकद राशि क्यों वसूली गई।
पहले भी सामने आ चुके हैं आयुष्मान कार्ड के दुरुपयोग के मामले
लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के संचालन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार की इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना है, लेकिन ऐसे मामलों से योजना की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि अस्पताल प्रबंधन ने नियमों का उल्लंघन किया है या नहीं।
महत्वपूर्ण तथ्य
आरोप: मरीज के परिजनों से इलाज के नाम पर 1.60 लाख रुपए नकद लिए गए।
आयुष्मान क्लेम: उसी मरीज के कार्ड से अस्पताल ने 1.50 लाख 460 रुपए का क्लेम लिया।
मरीज: राजेंद्र जायसवाल, जिन्हें एंजियोप्लास्टी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शिकायतकर्ता: बलरामपुर जिले के गिरवानी निवासी विवेक जायसवाल।
अस्पताल का दावा: मरीज का आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताया गया था।
पुलिस कार्रवाई: अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने BNS धारा 318(4) के तहत FIR दर्ज की।
जांच: पुलिस अब अस्पताल द्वारा लिए गए कैश और आयुष्मान क्लेम की जांच कर रही है।
FAQ
- यह मामला कहां का है और पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
यह मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित लक्ष्मीनारायण अस्पताल का है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने BNS धारा 318(4) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - लक्ष्मीनारायण अस्पताल पर क्या आरोप लगा है?
अस्पताल पर आरोप है कि उसने मरीज के परिजनों से 1.60 लाख रुपए नकद लिए और बाद में उसी मरीज के आयुष्मान कार्ड से करीब 1.50 लाख रुपए का क्लेम भी लिया। - मरीज के परिवार ने अस्पताल पर क्या आरोप लगाया है?
परिवार का आरोप है कि अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर उन्हें गुमराह किया और इलाज के बदले ली गई नकद राशि का सही बिल भी उपलब्ध नहीं कराया।
यह खबरें भी पढ़े...
अंबिकापुर फर्नीचर घोटाला : ACB का छापा, 15 साल बाद फिर खुली फाइल
अंबिकापुर मेयर पर रिश्वत लेने के आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम भी चर्चा में
chhattisgarh में आखिर क्यों IMA ने किया आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद करने का ऐलान ?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari